पाठ योजना (Lesson Plan)
विषय : हिंदी
कक्षा : 6
पाठ्यपुस्तक : मल्हार (NCERT)
पाठ 8 : सत्रिया और बिहू नृत्य
"नमस्कार साथियों! स्वागत है आपका Hindi ki Asha Blog पर।
आज के Blog में हम पाठ 8 — 'सत्रिया और बिहू नृत्य' पाठ के लिए एक प्रभावी और रचनात्मक लेसन प्लान तैयार करना सीखेंगे।
इस Blog में आप जानेंगे कि कैसे इस पाठ को विद्यार्थियों के लिए रोचक और मूल्यपरक तरीके से पढ़ाया जा सकता है
पाठ का सार
यह पाठ असम के दो प्रमुख नृत्यों – बिहू (लोकनृत्य) और सत्रिया (शास्त्रीय नृत्य) पर आधारित है। लंदन की रहने वाली एंजेला अपनी डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म निर्माता माँ के साथ भारत आती है। वह असम के बिहू उत्सव को देखती है, जिसमें रंग-बिरंगे कपड़ों में लोग नाचते-गाते हैं। फिर वह सत्रिया नृत्य को भी देखती है, जो मठों में किया जाता है और धार्मिक कथाओं पर आधारित होता है।
एंजेला की दोस्ती अनु नाम की स्थानीय लड़की से होती है। दोनों नृत्य करना सीखती हैं और आनंद लेती हैं। लंदन लौटकर एंजेला स्कूल में असम के नृत्यों का प्रदर्शन करती है और बहुत खुश होती है। यह पाठ भारतीय संस्कृति, नृत्य कला, और सांस्कृतिक अनुभवों की सुंदर झलक प्रस्तुत करता है।
शिक्षण उद्देश्य -
ज्ञानात्मक उद्देश्य
(Cognitive Objectives):
- छात्र सत्रिया और बिहू नृत्य की प्रमुख विशेषताओं और उनके सांस्कृतिक महत्व को समझ सकें।
- छात्र यात्रा-वृत्तांत के रूप में लिखे गए पाठ की शैली और संरचना को पहचान सकें।
- छात्र पूर्वोत्तर भारत विशेषकर असम की भौगोलिक व सांस्कृतिक विशेषताओं की जानकारी प्राप्त कर सकें।
- छात्र लंदन और असम की सांस्कृतिक भिन्नताओं व समानताओं की पहचान कर सकें।
भाषाई उद्देश्य
(Language Objectives):
- छात्र पाठ में आए नए शब्दों का अर्थ समझें और उन्हें अपने वाक्यों में प्रयोग कर सकें।
- छात्र पाठ का सारांश अपने शब्दों में लिख सकें और मौखिक रूप से प्रस्तुत कर सकें।
भावनात्मक उद्देश्य
(Affective Objectives):
- छात्र भारतीय संस्कृति की विविधता को सम्मान और गर्व की दृष्टि से देख सकें।
- छात्र अंतर-सांस्कृतिक संवाद को समझें और उसकी आवश्यकता को महसूस कर सकें।
कौशलात्मक उद्देश्य
(Skill-based Objectives):
- छात्र डॉक्यूमेंट्री निर्माण की प्रक्रिया के बारे में प्रारंभिक जानकारी प्राप्त कर सकें।
लक्षित शिक्षण परिणाम (TLOS)
* विद्यार्थी असम के सत्रिया
और बिहू नृत्यों के बारे में मुख्य जानकारी बता सकेंगे
* भारतीय संस्कृति की विविधता
को समझ और सराह सकेंगे
* यात्रा वृतांत की विशेषताओंको
पहचान सकेंगे
* अपने क्षेत्र के लोक नृत्यों
के बारे में जानकारी एकत्र कर सकेंगे।
* भारत के पूर्वोत्तर राज्यों
के बारे में बुनियादी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
* विभिन्न संस्कृतियों के
बीच समानताओं और अंतरों की पहचान कर सकेंगे (जैसे लंदन और असम की संस्कृति)।
* पाठ में आए नए शब्दों का
अर्थ समझ सकेंगे और उनका प्रयोग अपने वाक्यों में कर सकेंगे।
* डॉक्यूमेंट्री फिल्म निर्माण
की प्रक्रिया के बारे में बुनियादी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
* अंतर-सांस्कृतिक संवाद
और समझ के महत्व को समझ सकेंगे।
सहायक सामग्री -
पाठ्यपुस्तक की प्रति (N C E R T – मल्हार)
– बच्चों को पाठ पढ़ने व समझने के लिए मूल पुस्तक।
वीडियो क्लिप्स या डॉक्यूमेंट्री
– सत्रिया और बिहू नृत्य के वास्तविक वीडियो दिखाना (YouTube से)।
– छोटे दृश्य: बिहू उत्सव, मठों में सत्रिया नृत्य आदि।
चित्र फ्लैश कार्ड्स
– बिहू व सत्रिया नृत्य की पोशाक, वाद्ययंत्र, असम की झलकियाँ।
भारत का नक्शा-
– असम को भारत के नक्शे में दिखाकर पूर्वोत्तर राज्यों का स्थान बताना।
कठपुतली या रोल-प्ले सामग्री-
– जय-विजय की कहानी, या बिहू नृत्य का दृश्य अभिनय कराने हेतु।
KWL चार्ट/ T-Chart/ Venn Diagram
– लंदन और असम की संस्कृतियों की तुलना के लिए।
वर्कशीट्स
– शब्दार्थ, प्रश्नोत्तरी, समानता-अंतर तालिका, वर्णनात्मक उत्तर आदि।
PowerPoint Canva प्रेज़ेंटेशन
– संक्षिप्त सारांश, चित्रों के साथ विषयवस्तु समझाने के लिए।
बिहू गीत का ऑडियो क्लिप
– पारंपरिक बिहू गीतों की झलक बच्चों को देने हेतु।
शिक्षक द्वारा तैयार किया गया माइंड मैप / कांसेप्ट मैप चार्ट
– पाठ के मुख्य बिंदुओं का संक्षिप्त दृश्य रूप।
पूर्व ज्ञान-
- क्या आपने कभी कोई नृत्य देखा या किया है? कौन-सा?
- (बच्चों को अपने अनुभव साझा करने के लिए प्रेरित करें।)
- क्या आप भारत के किसी अन्य राज्य की संस्कृति या त्योहार के बारे में जानते हैं?
- क्या आपने असम राज्य का नाम सुना है? आपको इसके बारे में क्या पता है?
- क्या आपने कभी यात्रा की है? यात्रा के दौरान आपको क्या नया देखने या सीखने को मिला?
- क्या आपके गाँव/शहर में कोई खास लोकनृत्य या पर्व मनाया जाता है? उसका नाम क्या है?
- क्या आपने कभी डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म देखी है? क्या आपको याद है वह किस विषय पर थी?
- क्या आपने कभी किसी ऐसे बच्चे से दोस्ती की है जो किसी और भाषा या संस्कृति से आता हो?
शिक्षण अधिगम नियोजित गतिविधियाँ-
1. पाठ का पठन और चर्चा -
- शिक्षक द्वारा पाठ का आदर्श वाचन
- विद्यार्थियों द्वारा पाठ का मौन पठन
- कठिन शब्दों और भावों की व्याख्या
2. सत्रिया और बिहू नृत्य पर चर्चा
* दोनों नृत्यों की मुख्य विशेषताओं की सूची बनाना
*नृत्यों के वीडियो दिखाना
3. भारतीय संस्कृति की विविधता पर चर्चा –
* विभिन्न राज्यों के लोक नृत्यों पर बातचीत
* विद्यार्थियों से अपने क्षेत्र के लोक कलाओं के बारे में जानकारी साझा करने को कहना
4. यात्रा वृतांत की विशेषताएँ –
* पाठ में यात्रा वृतांत के तत्वो की पहचान
* किसी यात्रा का वर्णन लिखने का अभ्यास
5. पूर्वोत्तर राज्यों पर क्विज़ प्रतियोगिता।
6. लंदन और असम की संस्कृति पर तुलनात्मक चार्ट बनाना,
7. पाठ से नए शब्दों का संकलन और शब्दकोश बनाना।
8. डॉक्यूमेंट्री फिल्म निर्माण पर समूह परियोजना।
9. अपने क्षेत्र के लोक नृत्य पर प्रस्तुतीकरण तैयार करना।
10. अंतर-सांस्कृतिक अनुभवों पर कक्षा में चर्चा।
दक्षताएँ, कौशल -
- पठन और वाचन कौशल,
- सांस्कृतिक जागरूकता,
- तुलनात्मक विश्लेषण,
- लेखन कौशल,
- सूचना एकत्रीकरण और प्रस्तुतीकरण कौशल,
- समूह कार्य और सहयोग,
- रचनात्मक और कल्पनाशील सोच,
- मानचित्र पठन और भौगोलिक समझ
- डिजिटल साक्षरता (वीडियो देखना, ऑनलाइन जानकारी खोजना)
- अंतर-सांस्कृतिक संवाद कौशल
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें