पाठ योजना (Lesson Plan)
विषय : हिंदी
कक्षा : 6
पाठ्यपुस्तक : मल्हार (NCERT)
पाठ 5 : रहीम के दोहे
हैलो दोस्तों, हिंदी की आशा चैनल में आपका स्वागत है।
आज हम पाठ- 5 रहीम के दोहे का लेसन प्लान आपसे साझा करने जा रहे हैं।
✍️ सारांश (Chapter Summary) – रहीम के दोहे
रहीम के दोहे नीति, प्रेम, व्यवहार, और मानवीय मूल्यों पर आधारित हैं।
-
वे बताते हैं कि बड़े लोगों को तुच्छ नहीं समझना चाहिए, क्योंकि छोटा भी कभी ज़रूरी होता है – जैसे सुई तलवार से कहीं ज़्यादा उपयोगी होती है।
-
वृक्ष और जलाशय बिना किसी स्वार्थ के दूसरों के काम आते हैं, ठीक वैसे ही सज्जन व्यक्ति अपनी संपत्ति का उपयोग दूसरों के भले के लिए करते हैं।
-
प्रेम का बंधन नाज़ुक होता है, उसे तोड़ना नहीं चाहिए, क्योंकि एक बार टूटे संबंध दोबारा जुड़ते हैं तो गांठ पड़ जाती है।
-
पानी जैसे चीज़ों की उपयोगिता बताते हुए कहा गया है कि मोती, मनुष्य और आटा – तीनों की पहचान पानी से होती है।
-
विपत्ति भी उपयोगी होती है, क्योंकि उससे असली और नकली मित्र की पहचान होती है।
-
जिह्वा पर संयम रखने की सीख दी गई है – जो मुसीबतों का कारण बन सकती है।
-
सच्चे मित्र वही होते हैं जो कठिन समय में साथ निभाते हैं।
इन दोहों के माध्यम से रहीम जी ने जीवन जीने की कला, व्यवहार, नैतिकता और संबंधों की सूक्ष्मता को सरल भाषा में व्यक्त किया है।
🎯 शिक्षण उद्देश्य (Learning Objectives):
-
छात्र रहीम के दोहों का अर्थ एवं संदेश समझ सकें।
-
दोहे के सौंदर्य और भाषा की विशेषताओं को पहचान सकें।
-
नीति, प्रेम, व्यवहार और समाज पर आधारित रहीम के विचारों को आत्मसात कर सकें।
-
कवि रहीम के जीवन और रचनाओं से परिचित हो सकें।
-
विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों का विकास हो।
📚 शिक्षण सामग्री (Teaching Aids):
-
NCERT पाठ्यपुस्तक
-
चार्ट पेपर पर दोहे
-
PPT (यदि संभव हो तो)
-
रहीम के चित्र
-
संबंधित वीडियो/Audio क्लिप
-
स्लाइड या कार्ड्स पर कठिन शब्दों के अर्थ
🔍 पूर्व ज्ञान (Previous Knowledge):
- क्या आपने पहले कभी दोहे पढ़े या सुने हैं?
- (उदाहरण के लिए: कबीर, तुलसीदास आदि के दोहे)
- आपके अनुसार दोहा किसे कहते हैं?
- क्या आप जानते हैं कि दो पंक्तियों की कविता भी कोई संदेश दे सकती है?
- क्या आप किसी ऐसे व्यक्ति को जानते हैं जो बिना स्वार्थ के दूसरों की मदद करता हो?
- अगर कोई चीज़ छोटी है तो क्या वह बेकार होती है? कोई उदाहरण दीजिए। (जैसे – सुई, मोबाइल की चिप, माचिस आदि)
- क्या कभी आपने महसूस किया है कि शब्दों से किसी का दिल दुख सकता है?
- आपके लिए सच्चा मित्र कौन होता है? (कैसे मित्र संकट में मदद करता है?)
ALSO CHECK
कक्षा 6 हिंदी पाठ - 1 मातृभूमि पाठ योजना
कक्षा 6: हिन्दी (मल्हार) पाठ्य-पुस्तक पाठ - 2 गोल पाठ-योजना
कक्षा 6 हिंदी पाठ - 3 पहली बूँद पाठ योजना
कक्षा 6 हिंदी पाठ - 4 हार की जीत पाठ योजना
कक्षा 6 हिंदी पाठ - 5 रहीम के दोहे पाठ योजना
कक्षा 6 हिंदी पाठ - 6 मेरी माँ पाठ योजना
कक्षा 6: हिन्दी (मल्हार) पाठ्य-पुस्तक पाठ 7 : जलाते चलो पाठ-योजना
कक्षा 6 हिंदी पाठ - 8 सत्रिया और बिहू नृत्य पाठ योजना
कक्षा 6 हिंदी पाठ - 9 मैया मैं नहिं माखन खायो पाठ योजना
कक्षा 6 हिंदी पाठ - 10 परीक्षा पाठ योजना
कक्षा 6 हिंदी पाठ - 11 पाठ योजना
कक्षा 6 हिंदी पाठ - 12 पाठ योजना
कक्षा 6 हिंदी पाठ - 13 पाठ योजना
🧠 गतिविधियाँ (Teaching Activities):
👉 1. प्रेरणा स्त्रोत (Introduction) (5-7 मिनट)
-
रहीम का चित्र दिखाकर पूछें – “क्या आप इन्हें पहचानते हैं?”
-
रहीम के बारे में संक्षिप्त परिचय दें।
-
एक प्रसिद्ध दोहा सुनाकर चर्चा शुरू करें।
👉 2. पाठ प्रस्तुति (Presentation) (20-25 मिनट)
-
प्रत्येक दोहे को पढ़ें और विद्यार्थियों से उच्चारण करवाएँ।
-
कठिन शब्दों का अर्थ समझाएँ।
-
हर दोहे का सरल अर्थ बताकर उसका भाव स्पष्ट करें।
-
जीवन से जोड़कर उदाहरण दें।
👉 3. पाठ के पश्चात् गतिविधि (Post-Reading Activity) (10-15 मिनट)
-
प्रश्न-उत्तर कराएँ।
-
एक दोहा याद करवाएँ।
-
किसी दोहे पर बच्चों से चित्र बनवाएँ या संवाद बनवाएँ।
📝 मूल्यांकन (Assessment):
-
दोहे का सही अर्थ बताना
-
दोहे को जीवन से जोड़ पाना
-
मौखिक प्रश्नोत्तर
-
कार्यपत्रक (Worksheet)
-
HW: कोई 1 दोहा याद करें और उसका भाव स्पष्ट करें।
🎨 एकीकृत शिक्षण (Integration):
-
चित्रकला: दोहे पर चित्र बनाना
-
नैतिक शिक्षा: व्यवहार और प्रेम पर आधारित दोहों से मूल्यबोध
-
संगीत: दोहों का सस्वर पाठ
📘 गृहकार्य (Homework): रहीम के दोहे
✍️ दिन 1:
-
निम्नलिखित दोहों में से किसी एक को सुंदर लेख में अपनी कॉपी में लिखिए और उसका भाव स्पष्ट कीजिए –
-
रहिमन धागा प्रेम का, मत तोड़ो छिटकाय...
-
रहिमन पानी राखिए, बिनु पानी सब सून...
-
-
रहीम के जीवन से संबंधित 3 वाक्य लिखिए।
✍️ दिन 2:
-
दो दोहों के आधार पर यह बताइए कि रहीम किन मूल्यों को जीवन में सबसे ज़्यादा महत्व देते हैं?
-
नीचे दिए गए शब्दों के अर्थ लिखिए –
-
तलवारि
-
धागा
-
छिटकाय
-
संपति
-
कपाल
-
🎨 रचनात्मक गृहकार्य (Creative Homework) – वैकल्पिक / रविवार के लिए:
-
किसी एक दोहे पर चित्र बनाइए या उस पर एक लघु संवाद लिखिए।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें