कक्षा 6: हिन्दी (मल्हार) पाठ्य-पुस्तक पाठ 7 : जलाते चलो पाठ-योजना

 

पाठ योजना (Lesson Plan) 

विषय : हिंदी
कक्षा : 6
पाठ्यपुस्तक : मल्हार (NCERT)
पाठ 7 : जलाते चलो 


"नमस्कार साथियों! स्वागत है आपका Hindi ki Asha Blog पर।

आज के Blog में हम पाठ 7 — 'जलाते चलो' कविता के लिए एक प्रभावी और रचनात्मक लेसन प्लान तैयार करना सीखेंगे।

इस Blog में आप जानेंगे कि कैसे इस कविता को विद्यार्थियों के लिए रोचक और मूल्यपरक तरीके से पढ़ाया जा सकता है


पाठ का सार 

यह कविता अंधकार (तिमिर) के प्रतीक रूप में बुराई, अज्ञान और निराशा को दिखाती है और दीपक को ज्ञान, प्रेम और आशा का प्रतीक मानती है। कवि प्रेरित करता है कि हमें सच्चाई, प्रेम और सहानुभूति के दीप जलाते रहना चाहिए। चाहे परिस्थितियाँ कैसी भी हों, अगर एक दीप भी जलता रहेगा तो अंधकार ज़रूर मिटेगा।


शिक्षण उद्देश्य-

ज्ञान - विद्यार्थी कविता 'जलाते चलो' का पाठ सही उच्चारण, लय और छंद में पढ़ सकें।

समझ - विद्यार्थी कविता का मूल भाव तथा उसमें निहित संदेश (अंधकार पर आशा की जीत) को समझ सकें।

विश्लेषण - विद्यार्थी कविता में प्रयुक्त प्रतीकों (जैसे – दीपक, तिमिर, सवेरा) और उपमाओं की पहचान कर सकें और उनका अर्थ स्पष्ट कर सकें।

अनुप्रयोग- विद्यार्थी 'सवेरा' और 'निशा' जैसे शब्दों के पर्यायवाची शब्द (प्रभात, भोर / रात्रि, अंधकार) को खोज सकें और वाक्य में प्रयोग कर सकें।

सृजन - विद्यार्थी कविता के आधार पर अपने जीवन में आशावादी दृष्टिकोण अपनाने हेतु प्रेरित हों और छोटे-छोटे काव्य या प्रेरणात्मक वाक्य स्वयं रच सकें।

मूल्यबोध- विद्यार्थी सकारात्मक सोच, दृढ़ संकल्प, और मानवता जैसे मूल्यों को कविता के माध्यम से आत्मसात कर सकें।


अधिगम परिणाम-

विद्यार्थी कविता का मूल भाव समझ और व्याख्या कर सकेंगे,

कविता में प्रयुक्त प्रतीकों और उपमाओं की पहचान कर सकेंगे

कविता की लय और छंद को समझ सकेंगे

कविता के माध्यम से आशावादी दृष्टिकोण विकसित कर सकेंगे

'सवेरा' एवं 'निशा' शब्दों के पर्यायवाची शब्दों को लिख सकेंगे।


सहायक सामग्री -

1. कविता की प्रिंटेड कॉपी या स्लाइड्स-

   * कविता की पंक्तियाँ बड़े अक्षरों में

   * पंक्ति-दर-पंक्ति अर्थ समझाने के लिए स्लाइड या चार्ट

2. चित्र/पोस्टर-

   * जलता हुआ दीपक

   * तूफ़ान में बुझते दीप

   * अंधकार और प्रकाश का प्रतीकात्मक चित्र

   * 'अमावस' और 'पूर्णिमा' को दर्शाने वाले चंद्रमा के चित्र

3. ऑडियो-वीडियो सामग्री-

   * कविता की भावपूर्ण ऑडियो रिकॉर्डिंग

   * यदि उपलब्ध हो तो किसी विद्यार्थी द्वारा कविता का वाचन

   * प्रेरणादायक वीडियो क्लिप्स – उजाला फैलाने वाले कार्यों पर

4. शब्द-चित्र -

   * कविता में प्रयुक्त प्रमुख शब्द जैसे – *तिमिर, दीप, अमावस, सवेरा, स्नेह*

   * उनके अर्थ, पर्यायवाची शब्द और वाक्य में प्रयोग

5. Mind Map / Concept Map -

   * कविता के भाव, प्रतीक, संदेश और मूल्यों को जोड़ते हुए एक माइंड मैप

6. कला एकीकरण गतिविधियाँ -

   * विद्यार्थी कागज़ पर 'उम्मीद का दीपक' बना सकते हैं

   * रंगोली, दीया सजावट या पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता

7. वर्कशीट / मूल्यांकन पत्रक -

 रिक्त स्थान भरें, सही जोड़ी मिलाएं, प्रतीकों की पहचान करें, लघु उत्तर


पूर्व ज्ञान प्रश्न -

तुमने दीया कब-कब जलाया है?

दीप जलाने से हमें क्या अनुभव होता है?

अंधकार और उजाले को तुम कैसे समझते हो?

क्या तुमने कभी दीवाली पर दीप जलाए हैं? उस समय कैसा महसूस हुआ था?

क्या तुमने कभी किसी अंधेरे रास्ते में टॉर्च या दीया जलाकर रास्ता देखा है?

‘अंधकार’ और ‘प्रकाश’ शब्द सुनकर तुम्हारे मन में क्या आता है?

अगर कोई रास्ता अंधेरा हो तो तुम क्या करोगे?

क्या तुम जानते हो कि दीपक हमारे जीवन में प्रतीकात्मक रूप से क्या दर्शाता है?


शिक्षण अधिगम नियोजित गतिविधियाँ -

1) कविता का सस्वर वाचन और व्याख्या -

 शिक्षक द्वारा कविता का आदर्श वाचन

विद्यार्थियों द्वारा अनुकरण वाचन

कठिन शब्दों और भावों की व्याख्या


2) प्रतीकों और उपमाओं की पहचान -

दीपक, अंधकार, अमावस, पूर्णिमा आदि प्रतीकों पर चर्चा पर चर्चा

कविता में प्रयुक्त उपमाओं की सूची बनाना


3. कविता की लय और छंद का अभ्यास -

कविता को लय के साथ गाने का अभ्यास

छंद की पहचान और उसके नियमों पर चर्चा


4. आशावादी दृष्टिकोण पर चर्चा -

 कविता के संदेश पर बातचीत

विद्यार्थियों से उनके जीवन के आशावादी अनुभव साझा करने को कहना


5)  पर्यायवाची शब्दों का अभ्यास

फ्लैश कार्ड का उपयोग करते हुए पर्यायवाची शब्दों का अभ्यास कराना।


दक्षताएँ/ कौशल -

वाचन कौशल – कविता का सही उच्चारण व लय में पाठ

अर्थग्रहण कौशल – भाव, प्रतीकों और संदेश को समझना

विश्लेषणात्मक सोच – कविता की गहराई से व्याख्या करना

सृजनात्मकता – चित्र, नारे, पंक्तियाँ या पोस्टर बनाना

मूल्यबोध – आशा, सच्चाई और सहयोग जैसे गुण विकसित करना

शब्दावली विकास – कठिन शब्दों के पर्याय-विलोम जानना

प्रस्तुतीकरण कौशल – आत्मविश्वास से विचार अभिव्यक्त करना


मूल्यांकन आकलन - 

* कविता का सारांश लिखना

* कविता में प्रयुक्त प्रतीकों और उपमाओं की सूची बनाना

* कविता की किसी एक पंक्ति का भावार्थ लिखना

* "निराशा से आशा की ओर" विषय पर अनुच्छेद लिखना

* कविता की लय और छंद के आधार पर एक नई कविता लिखने का प्रयास करना


कला एकीकरण -

चित्र कला: दीप जलाते हुए व्यक्ति या अंधकार में उजाले का चित्र बनाना

"उम्मीद का दीप" विषय पर पोस्टर बनाना


नारा लेखन / स्लोगन: कविता के भाव पर आधारित प्रेरणादायक नारे जैसे:

"एक दीप जलाओ, अंधकार मिटाओ!"


नाटक  मूक अभिनय -

तूफ़ान में दीप जलाने या अंधकार से लड़ते व्यक्ति का अभिनय


मॉडल बनाना-

दीया, सूर्य या सवेरा का प्रतीकात्मक मॉडल बनाना


गीत या समूह गान-

कविता की पंक्तियों को संगीत में पिरोकर प्रस्तुत करना


रंगोली या दीप सजावट प्रतियोगिता-

आशा और प्रकाश के प्रतीक रूप में रचनात्मक सजावट


पुनरावृति-

1. कविता का शीर्षक क्या है और इसका क्या संदेश है?

2. कवि ने 'दीप' को किसका प्रतीक माना है?

3. 'तिमिर' शब्द का क्या अर्थ है?

4. कवि अंधकार में क्या करने की प्रेरणा देता है?

5. कविता में ‘सवेरा’ और ‘निशा’ किन भावों को दर्शाते हैं?

6. इस कविता को पढ़कर आपको क्या सीख मिलती है?

7. ‘जलाते चलो’ से आपका क्या तात्पर्य है?

8. कविता में प्रयुक्त दो प्रतीकों के नाम बताइए और उनका अर्थ लिखिए।


"तो दोस्तों, यह था 'जलाते चलो' कविता का एक पूरा और सरल लेसन प्लान।

अगर आपको यह Blog उपयोगी लगा हो, अपने शिक्षक साथियों के साथ शेयर करें।

अगर आप चाहते हैं कि हम अन्य पाठों के लेसन प्लान भी इसी तरह लेकर आएं,

तो कमेंट में जरूर बताइए!

मिलते हैं अगली Post में — तब तक पढ़ाइए मन से और सिखाइए दिल से!"

SHARE

Milan Tomic

Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें