मल्हार कक्षा 6 हिंदी पाठ 8 MCQs | Class 6 Hindi Chapter 8 Satriya aur Bihu Nritya MCQs
पाठ का सार
यह अध्याय एक ब्रिटिश लड़की, एंजेला, और उसके परिवार की असम यात्रा की कहानी है। जो जया मेहता द्वारा लिखित है और इसका अनुवाद शिवेंद्र कुमार सिंह ने किया है। एंजेला की माँ, एलेसेंड्रा, एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म निर्माता हैं, जिन्हें असम की नृत्य परंपरा पर एक फिल्म बनाने के लिए अनुदान मिला है। इस कार्य के लिए वे अपने पति और बेटी के साथ भारत आती हैं। असम पहुँचकर, एंजेला बिहू उत्सव का अनुभव करती है और इसकी सजीवता, संगीत, और नृत्य से मंत्रमुग्ध हो जाती है। इसके बाद, वे एक वैष्णव मठ जाते हैं, जहाँ वह सत्रिया नृत्य की अनूठी परंपरा को देखती है और रीना सेन की बेटी अनु के साथ दोस्ती करती है। सत्रिया नृत्य में महिलाओं की भागीदारी और इसकी ऐतिहासिक पृष्ठभूमि को जानने के बाद, एंजेला स्वयं भी इस नृत्य को सीखने और अपने देश में प्रस्तुत करने के लिए प्रेरित होती है। इस यात्रा के माध्यम से वह भारतीय संस्कृति और उसकी विविध कलात्मक परंपराओं से गहराई से जुड़ जाती है।
1.एंजेला की माँ डॉक्यूमेंट्री बनाने के दौरान किन कार्यों में व्यस्त थीं?
(क) पर्यटन स्थलों की यात्रा करने में
(ख) तथ्य जुटाने और साक्षात्कार लेने में
(ग) बिहू नृत्य सीखने में
(घ) लंदन वापस जाने की तैयारी में
उत्तर – (ख) तथ्य जुटाने और साक्षात्कार लेने में
2.
एंजेला अपनी माँ को किस रूप में देखती थी?
(क) एक वैज्ञानिक-कहानीकार के रूप में
(ख) एक शिक्षक के रूप में
(ग) एक चित्रकार के रूप में
(घ) एक संगीतज्ञ के रूप में
उत्तर –
(क) एक वैज्ञानिक-कहानीकार के रूप में
3.
एंजेला और उसका परिवार उत्तरी असम क्यों गया?
(क) पर्यटन करने के लिए
(ख) बिहू उत्सव में भाग लेने के लिए
(ग) सत्रिया नृत्य का फ़िल्मांकन करने के लिए
(घ) असमिया भोजन का आनंद लेने के लिए
उत्तर –
(ग) सत्रिया नृत्य का फ़िल्मांकन करने के लिए
4.
‘सत्र’ का क्या अर्थ है?
(क) एक प्रकार का नृत्य
(ख) एक धार्मिक स्थल या मठ
(ग) असम का एक प्रसिद्ध पर्व
(घ) लकड़ी से बने खिलौने
उत्तर –
(ख) एक धार्मिक स्थल या मठ
5.
दक्षिणापथ सत्र में एंजेला की मुलाकात किससे हुई?
(क) रीना सेन से
(ख) अनु से
(ग) असम के राजा से
(घ) एक प्रसिद्ध नर्तकी से
उत्तर –
(क) रीना सेन से
6.
एंजेला और अनु ने किस भाषा में बातचीत शुरू की?
(क) हिंदी
(ख) असमिया
(ग) अंग्रेज़ी
(घ) संस्कृत
उत्तर –
(ग) अंग्रेज़ी
7.
अनु ने एंजेला को क्या सिखाया?
(क) असमिया खाना बनाना
(ख) बिहू नृत्य
(ग) तीर-कमान चलाना
(घ) असमिया शब्द
उत्तर –
(घ) असमिया शब्द
8.
खेल के दौरान एंजेला कौन-सा किरदार निभा रही थी?
(क) राम
(ख) रावण
(ग) लक्ष्मण
(घ) सीता
उत्तर –
(ख) रावण
9.
एलेसेंड्रा ने किस स्थान पर युवा साधुओं का नृत्य फ़िल्माया?
(क) बिहू उत्सव में
(ख) असम के राजमहल में
(ग) वैष्णव मठ के सभागार में
(घ) किसी स्कूल में
उत्तर – (ग) वैष्णव मठ के सभागार में
10.
एंजेला और अनु किस बात से आश्चर्यचकित थे?
(क) क्या सत्रिया नृत्य केवल लड़कों और पुरुषों के लिए है?
(ख) क्या वे भी साधु बन सकते हैं?
(ग) क्या वे असम में हमेशा रह सकते हैं?
(घ) क्या वे भी वृंदावन जा सकते हैं?
उत्तर –
(क) क्या सत्रिया नृत्य केवल लड़कों और पुरुषों के लिए है?
11.
बीसवीं शताब्दी के मध्य में क्या परिवर्तन हुआ?
(क) साधु मठों से बाहर आकर लोगों को सत्रिया नृत्य सिखाने लगे।
(ख) साधु आधुनिक नृत्य सिखाने लगे।
(ग) महिलाओं को सत्रों में रहने की अनुमति मिली।
घ) सत्रिया नृत्य पूरी तरह समाप्त हो गया।
उत्तर –
(क) साधु मठों से बाहर आकर लोगों को सत्रिया नृत्य सिखाने लगे।
12.
शुरुआत में मठों से बाहर आकर नृत्य सिखाने वाले साधुओं के साथ क्या हुआ?
(क) उन्हें राजा ने पुरस्कृत किया।
(ख) उन्हें नए मठों में स्थान दिया गया।
(ग) उन्हें मठों से निकाल दिया गया।
(घ) वे विदेश चले गए।
उत्तर –
(ग) उन्हें मठों से निकाल दिया गया।
13.
आधुनिक दौर में सत्रिया नृत्य में क्या बदलाव आया है?
(क) अब केवल साधु ही यह नृत्य कर सकते हैं।
(ख) केवल बच्चे ही यह नृत्य कर सकते हैं।
(ग) यह नृत्य पूरी तरह से गायब हो गया है।
(घ) महिला कलाकारों के लिए मंच पर नृत्य करना आम बात हो गई है।
उत्तर – (घ) महिला कलाकारों के लिए मंच पर नृत्य करना आम बात हो गई है।
14.
उस रात एलेसेंड्रा क्या फ़िल्माने वाली थीं?
(क) बिहू नृत्य
(ख) महिला सत्रिया नृत्यांगनाओं का नृत्य
(ग) असम का वन्य जीवन
(घ) पारंपरिक असमिया भोजन
उत्तर –
(ख) महिला सत्रिया नृत्यांगनाओं का नृत्य
15.
एंजेला ने रीना आंटी से क्या आग्रह किया?
(क) अनु को सत्रिया नृत्य देखने जाने की अनुमति देने के लिए
(ख) असम की यात्रा बढ़ाने के लिए
(ग) अनु को नृत्य सिखाने के लिए
(घ) लंदन वापस लौटने के लिए
उत्तर – (क) अनु को सत्रिया नृत्य देखने जाने की अनुमति देने के लिए
16.
सत्रिया नृत्य में कौन-सी कथा प्रस्तुत की जा रही थी?
(क) रामायण की कथा
(ख) जय-विजय की कहानी
(ग) महाभारत का युद्ध
(घ) शिव-पार्वती विवाह
उत्तर –
(ख) जय-विजय की कहानी
17.
जय और विजय ने ॠषियों को भगवान विष्णु से मिलने क्यों नहीं दिया?
(क) क्योंकि भगवान विष्णु ध्यान कर रहे थे।
(ख) क्योंकि वे भगवान विष्णु से नाराज़ थे।
(ग) क्योंकि ॠषि उनके शत्रु थे।
(घ) क्योंकि भगवान विष्णु सो रहे थे।
उत्तर –
(घ) क्योंकि भगवान विष्णु सो रहे थे।
18.
ॠषियों ने जय-विजय को कौन-सा श्राप दिया?
(क) वे असुर बन जाएँगे।
(ख) वे वन में चले जाएँगे।
(ग) वे नृत्य करना भूल जाएँगे।
(घ) वे कभी भगवान विष्णु से नहीं मिल पाएँगे।
उत्तर – (क) वे असुर बन जाएँगे।
19.
भगवान विष्णु ने जय-विजय को श्राप से मुक्त करने के लिए क्या किया?
(क) उन्हें आशीर्वाद दिया।
(ख) उनके लिए प्रार्थना की।
(ग) उन्हें मारकर श्राप से मुक्त किया।
(घ) उन्हें नया जीवन दिया।
उत्तर – (ग) उन्हें मारकर श्राप से मुक्त किया।
20.
जय और विजय क्या बन गए?
(क) वे हमेशा के लिए असुर बन गए।
(ख) वे भगवान विष्णु के द्वारपाल बन गए।
(ग) वे नर्तक बन गए।
(घ) वे ऋषि बन गए।
उत्तर – (ख) वे भगवान विष्णु के द्वारपाल बन गए।
Class 6 Hindi Malhar Chapter 1 Matribhoomi Question Answer ------ CLICK HERE
Class 6 Hindi Malhar Chapter 2 Gol Question Answer ------ CLICK HERE
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें