NCERT Class 6 Hindi Malhar Chapter 2 Gol Question Answer

 

Hindi Malhar Class 6th Chapter 2 Gol Question Answer

Class 6 गोल Question Answer

गोल

मेरी समझ से

() नीचे दिए गए प्रश्नों का सटीक उत्तर कौन- है? उसके सामने तारा (*) बनाइए

(1) “दोस्त, खेल में इतना गुस्सा अच्छा नहीं। मैंने तो अपना बदला ले ही लिया है। अगर तुम मुझे हॉकी नहीं मारते तो शायद मैं तुम्हें दो ही गोल से हराता।मेजर ध्यानचंद की इस बात से उनके बारे में क्या पता चलता है?

  • वे अत्यंत क्रोधी थे।
  • वे अच्छे ढंग से बदला लेते थे।
  • उन्हें हॉकी से मारने पर वे अधिक गोल करते थे।
  • वे जानते थे कि खेल को सही भावना से खेलना चाहिए।

उत्तर – •वे जानते थे कि खेल को सही भावना से खेलना चाहिए।

2. लोगों ने मेजर ध्यानचंद कोहॉकी का जादूगरकहना क्यों शुरू कर दिया?
उनके हॉकी खेलने के विशेष कौशल के कारण
उनकी हॉकी स्टिक की अनोखी विशेषताओं के कारण
हॉकी के लिए उनके विशेष लगाव के कारण
उनकी खेल भावना के कारण

उत्तर:
उनके हॉकी खेलने के विशेष कौशल के कारण

() अब अपने मित्रों के साथ चर्चा कीजिए कि आपने ये उत्तर ही क्यों चुने?
उत्तर: किसी खिलाड़ी ने उनके सिर पर हॉकी मार दी। मेजर ध्यानचंद इस बात का बदला अलग तरीके से ले सकते थे। लेकिन उन्होने अपना खेल अच्छी तरह से खेला और अपने सामने वाले खिलाड़ी को अलग तरीके से जवाब दिया। मेजर ध्यानचंद की इस बात से पता चलता है कि वे जानते थे कि खेल को सही भावना से खेलना चाहिए।

() मेजर ध्यानचंद ने स्वयं अपने संस्मरण में कहा है कि बर्लिन में लोग उनके हॉकी खेलने के ढंग से इतने प्रभावित हुए हुए कि इन्हे 'हॉकी का जादूगर' कहना प्रारंभ कर दिया। इसलिए पहले विकल्प को चुना है।

मिलकर करें मिलान

पाठ में से चुनकर कुछ शब्द नीचे दिए गए हैं। अपने समूह में इन पर चर्चा कीजिए और इन्हें इनके सही अर्थों या संदर्भों से मिलाइए। इसके लिए आप शब्दकोश, इंटरनेट या अपने शिक्षकों की सहायता ले सकते हैं।

उत्तर

शब्द

अर्थ या संदर्भ

1. लांस नायक

2. भारतीय सेना का एक पद (रैंक) है।

2. बर्लिन ओलंपिक

4. वर्ष 1936 में जर्मनी के बर्लिन शहर में आयोजित ओलंपिक खेल प्रतियोगिता, जिसमें 49 देशों ने भाग लिया था।

3. पंजाब रेजिमेंट

1. स्वतंत्रता से पहले सूबेदार भारतीय सैन्य अधिकारियों का दसरा सबसे बड़ा पद था।

4. सैंपर्स एंड माइनर्स टीम

6. अंग्रेज़ों के समय का एक हॉकी दल।

5. सूबेदार

5. स्वतंत्रता से पहले अंग्रेजों की भारतीय सेना का एक दल।

6. छावनी

3. सैनिकों के रहने का क्षेत्र।

पंक्तियों पर चर्चा

पाठ में से चुनकर कुछ पंक्तियाँ नीचे दी गई हैं। इन्हें ध्यान से पढ़िए और इन पर विचार कीजिए आपको इनका क्या अर्थ समझ में आया? अपने विचार कक्षा में अपने समूह में साझा कीजिए और अपनी लेखन पुस्तिका में लिखिए।

() “बुरा काम करने वाला आदमी हर समय इस बात से डरता रहता है कि उसके साथ भी बुराई की जाएगी।
उत्तर: यह वाक्य यह समझाता है कि जो व्यक्ति गलत काम करता है, वह हमेशा इस चिंता में रहता है कि उसके साथ भी वैसा ही बुरा व्यवहार होगा।

() “मेरी तो हमेशा यह कोशिश रहती कि मैं गेंद को गोल के पास ले जाकर अपने किसी साथी खिलाड़ी को दे दूँ ताकि उसे गोल करने का श्रेय मिल जाए। अपनी इसी खेल भावना के कारण मैंने दुनिया के खेल प्रेमियों का दिल जीत लिया।
उत्तर: यह पंक्ति बताती है कि मेजर ध्यानचंद का मानना था कि खेल में व्यक्तिगत लाभ से ज्यादा टीम की भावना और सहयोग महत्वपूर्ण है। यही कारण था कि उन्होंने खेल प्रेमियों का दिल जीत लिया।

 

सोच-विचार के लिए

संस्मरण को एक बार फिर से पढ़िए और निम्नलिखित के बारे में पता लगाकर अपनी लेखन पुस्तिका में लिखिए-

() ध्यानचंद की सफलता का क्या रहस्य था?
उत्तर: मेजर ध्यानचंद की सफलता का सबसे बड़ा रहस्य था लगन, साधना और खेल की भावना से खेलना। उन्होंने खेल को सही भावना से खेला और हमेशा अपनी टीम को महत्व दिया।

(ख) किन बातों से ऐसा लगता है कि ध्यानचंद स्वयं से पहले दूसरों को रखते थे?
उत्तर: निम्न
बातों से पता चलता है कि ध्यानचंद स्वयं से पहले दूसरों को रखते थे। गेंद को गोल के पास ले जाकर अपने साथी खिलाड़ी को दे देते थे ताकि गोल करने का श्रेय उस खिलाड़ी को मिल सके। उन्होंने हमेशा टीम को प्राथमिकता दी और अपने व्यक्तिगत लाभ से पहले टीम की जीत को महत्व दिया।

संस्मरण की रचना

उन दिनों में मैं, पंजाब रेजिमेंट की ओर से खेला करता था
इस वाक्य को पढ़कर ऐसा लगता है मानो लेखक आपसे यानी पाठक से अपनी यादों को साझा कर रहा है। ध्यान देंगे तो इस पाठ में ऐसी और भी अनेक विशेष बातें आपको दिखाई देंगी। इस पाठ को एक बार फिर से पढ़िए

() अपने-अपने समूह में मिलकर इस संस्मरण की विशेषताओं की सूची बनाइए।

() अपने समूह की सूची को कक्षा में सबके साथ साझा कीजिए।


उत्तर: * यह संस्मरण व्यक्तिगत अनुभवों पर आधारित है।

प्रेरणादायक और शिक्षाप्रद है।

* लेखक की सरलता और टीम भावना को दर्शाता है।

* इसमें खेल भावना और अनुशासन का महत्व बताया गया है।

क्षमा धैर्य और  टीम भावना जैसे मूल्यों की शिक्षा दी गई है।

कहानी सरल और समझने योग्य भाषा में लिखी गई है।

शब्दों के जोड़े, विभिन्न प्रकार के

() जैसे-जैसे मेरे खेल में निखार आता गया, वैसे-वैसे मुझे तरक्की भी मिलती गई।
इस वाक्य मेंजैसे-जैसेऔरवैसे-वैसेशब्दों के जोड़े हैं जिनमें एक ही शब्द दो बार उपयोग में लाया गया है। ऐसे जोड़ों कोशब्द-युग्मकहते हैं। शब्द-युग्म में दो शब्दों के बीच में छोटी-सी रेखा लगाई जाती है जिसे योजक चिह्न कहते हैं। योजक यानी जोड़ने वाला। आप भी ऐसे पाँच शब्द-युग्म लिखिए।

उत्तर: चलतेचलते

बैठेबैठे

खातेखाते

जल्दीजल्दी

देखतेदेखते

() “खेल के मैदान में धक्का-मुक्की और नोंक-झोंक की घटनाएँ होती रहती हैं।
इस वाक्य में भी आपको दो शब्द-युग्म दिखाई दे रहे हैं, लेकिन इन शब्द-युग्मों के दोनों शब्द भिन्न-भिन्न हैं, एक जैसे नहीं हैं। आप भी ऐसे पाँच शब्द-युग्म लिखिए जिनमें दोनों शब्द भिन्न-भिन्न हों।
उत्तर: सोनाजागना

रुकना  – चलना

उतरनाचढ़ना

ऊपरनीचे

खोनापाना

() हार या जीत मेरी नहीं, बल्कि पूरे देश की है।
आज मैं जहाँ भी जाता हूँ बच्चे बूढ़े मुझे घेर लेते हैं।

इन वाक्यों में जिन शब्दों के नीचे रेखा खिंची है, उन्हें ध्यान से पढ़िए। हम इन शब्दों को योजक की सहायता से भी लिख सकते हैं, जैसे- हार-जीत, बच्चे-बूढ़े आदि

आप नीचे दिए गए शब्दों को योजक की सहायता से लिखिए

  अच्छा या बुरा

  अच्छाबुरा

  उत्तर और दक्षिण

  उत्तरदक्षिण

  छोटा या बड़ा

  छोटाबड़ा

  गुरु और शिष्य

  गुरुशिष्य

  अमीर और गरीब

  अमीरगरीब

  अमृत या विष

  अमृतविष

  बात पर बल देना

बात पर बल देना

मैंने तो अपना बदला ले ही लिया है।
मैंने तो अपना बदला ले लिया है।

इन दोनों वाक्यों में क्या अंतर है? ध्यान दीजिए और बताइए। सही पहचाना ! दूसरे वाक्य में एक शब्द कम है। उस एक शब्द के होने से वाक्य के अर्थ में भी थोड़ा अंतर गया है।

हम अपनी बात पर बल देने के लिए कुछ विशेष शब्दों का प्रयोग करते हैं जैसे— ‘ही’, ‘भी’, ‘तोआदि। पाठ में से इन शब्दों वाले वाक्यों को चुनकर लिखिए। ध्यान दीजिए कि यदि उन वाक्यों में ये शब्द होते तो उनके अर्थ पर इसका क्या प्रभाव पड़ता।
उत्तर:

बात पर बल देने वाले शब्दनिपातकहलाते हैं।
() मेरे इतना कहते ही खिलाड़ी घबरा गया।
() उसके साथ भी बुराई की जाएगी।

() अगर तुम मुझे हॉकी नहीं मारते तो शायद मैं तुम्हें दो ही गोल से हराता

यदि वाक्यों मेंही’ ‘भी’ ‘तोआदि शब्दों का प्रयोग किया जाए तो ये सामान्य वाक्य का रूप ले लेते हैं और ये शब्द वाक्य को प्रभावी बनाते हैं।

पाठ से आगे

आपकी बात

() ध्यानचंद के स्थान पर आप होते तो क्या आप बदला लेते? यदि हाँ, तो बताइए कि आप बदला किस प्रकार लेते?
उत्तर:
यदि मैं ध्यानचंद के स्थान पर होता तो मुझे अपने प्रतिद्वंदी पर क्रोध तो आता और पलटकर बदला लेने की इच्छा भी होती। एक खिलाड़ी होने के नाते स्वयं पर संयम रखता क्योंकि हार-जीत होना खेल का नियम होता है।

() आपको कौन-से खेल और कौन-से खिलाड़ी सबसे अधिक अच्छे लगते हैं? क्यों?
उत्तर: मुझे फुटबॉल, एथलेटिक्स, और भाला फेंक खेल बहुत पसंद हैं। इन खेलों में सुनील छेत्री, हिमा दास और नीरज चोपड़ा

मेरे पसंदीदा खिलाड़ी हैं।

मुझे ये खिलाड़ी इसलिए पसंद हैं क्योंकि वे अपने लक्ष्य के लिए कड़ी मेहनत करते हैं और देश का नाम ऊंचा करते हैं। वे हमें सिखाते हैं कि अगर हम अपने सपनों के लिए मेहनत करें, तो हम भी सफल हो सकते हैं।

समाचार-पत्र से

() क्या आप समाचार-पत्र पढ़ते हैं? समाचार-पत्रों में प्रतिदिन खेल के समाचारों का एक पृष्ठ प्रकाशित होता है। अपने घर या पुस्तकालय से पिछले सप्ताह के समाचार पत्रों को देखिए। अपनी पसंद का एक खेल-समाचार अपनी लेखन पुस्तिका में लिखिए।

उत्तर:

() मान लीजिए कि आप एक खेल संवाददाता हैं और किसी खेल का आँखों देखा प्रसारण कर रहे हैं। अपने समूह के साथ मिलकर कक्षा में उस खेल का आँखों देखा हाल प्रस्तुत कीजिए। (संकेतइस कार्य में आप आकाशवाणी या दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले खेल-प्रसारणों की कमेंटरी की शैली का उपयोग कर सकते हैं। बारी-बारी से प्रत्येक समूह कक्षा में सामने डेस्क या कुर्सियों पर बैठ जाएगा और पाँच मिनट के लिए किसी खेल के सजीव प्रसारण की कमेंटरी का अभिनय करेगा।)

उत्तर: कमेन्ट्री:

"नमस्कार दोस्तों, मैं हूँ [आपका नाम] और आज हम लाइव कवर कर रहे हैं इस शानदार फुटबॉल मैच का जो चल रहा है [स्टेडियम का नाम] में। अब तक दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। मैच का स्कोर 1-1 से बराबरी पर है।

अब ध्यान दीजिए, गेंद [टीम का नाम] के मिडफील्डर के पास है। वह गेंद को नियंत्रित करते हुए शानदार ड्रिब्लिंग कर रहा है। वह डिफेंडर को छकाते हुए बाएं ओर बढ़ रहा है। क्या वह गोल कर पाएगा?

आखिरकार, उसने गेंद को स्ट्राइकर की ओर पास किया। स्ट्राइकर ने गेंद को किक किया और... गॉल! यह एक शानदार गोल है! [टीम का नाम] की टीम 2-1 से आगे हो गई है। दर्शकों की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है।

अब [दूसरी टीम] की ओर से जवाबी हमला हुआ है। वे तेजी से आक्रमण कर रहे हैं और डिफेंडर पर दबाव बना रहे हैं। एक तेज पास, और... क्या यह एक और गोल होगा? ओह! गेंद बार से टकरा गई और बाहर चली गई।

हम मैच के अंत की ओर बढ़ रहे हैं और इस अंतिम पल में [टीम का नाम] को बढ़त बनाए रखने का पूरा मौका है। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने मैच में शानदार खेल दिखाया है।

तो दोस्तों, यह था आज का रोमांचक मैच। हम आपको अगले खेल के आयोजन में फिर से मिलेंगे। धन्यवाद!"

डायरी का प्रारंभ

कुछ लोग प्रतिदिन थोड़ी-थोड़ी बातें किसी स्थान पर लिख लेते हैं। जो वे सोचते हैं, या जो उनके साथ उस दिन हुआ या जो उन्होंने देखा, उसे ईमानदारी से लिख लेते हैं या टाइप कर लेते हैं। इसे डायरी लिखना कहते हैं।
क्या आप भी अपने मन की बातों और विचारों को लिखना चाहते हैं? यदि हाँ, तो आज से ही प्रारंभ कर दीजिए

  • आप जहाँ लिखेंगे, वह माध्यम चुन लीजिए। आप किसी लेखनपुस्तिका में या ऑनलाइन मंचों पर लिख सकते हैं।
  • आप प्रतिदिन, कुछ दिनों में एक बार या जब कुछ लिखने का मन करे तब लिख सकते हैं।
  • शब्दों या वाक्यों की कोई सीमा नहीं है चाहे दो वाक्य हों या दो पृष्ठ आप जो मन में आए उसे उचित और शालीन शब्दों में लिख सकते हैं।

उत्तर:

तारीख: 15 सितंबर 2024

प्रिय डायरी,

आज का दिन बहुत मजेदार था! सुबह उठते ही मैंने देखा कि बाहर हल्की बारिश हो रही थी। मुझे बारिश बहुत पसंद है, इसलिए मैंने जल्दी से अपने स्वेटर को पहना और बाहर जाकर बारिश में खेलना शुरू कर दिया। पानी में छपाक-छपाक करके खेलना बहुत अच्छा लगा!

फिर स्कूल जाने का समय हो गया। स्कूल में आज एक नया अध्यापक आए थे। उन्होंने हमें एक बहुत रोचक कहानी सुनाई। कहानी बहुत मजेदार थी और सभी बच्चे हंस रहे थे।

स्कूल के बाद, मैंने अपनी कला की कक्षा में कुछ सुंदर चित्र बनाए। मेरी माँ ने मेरी कला की तारीफ की, जिससे मुझे बहुत खुशी हुई।

रात को परिवार के साथ मिलकर हमने एक नई फिल्म देखी। फिल्म बहुत रोमांचक थी और हमें बहुत मजा आया।

आज का दिन बहुत अच्छा था और मैं जल्दी सोने जा रहा हूँ, ताकि कल भी ऐसा ही मजेदार दिन हो सके।

आपका नाम

आज की पहेली

यहाँ एक रोचक पहेली दी गई है। इसमें आपको तीन खिलाड़ी दिखाई दे रहे हैं। आपको पता लगाना है कि कौन-से खिलाड़ी द्वारा गोल किया जाएगा-

उत्तर: लड़की जिसने नीले रंग की स्कर्ट पहनी है एवं जिसके पास हरे रंग की गेंद है वह गोल करेगी।

Class 6 Hindi Malhar Chapter 1 Matribhoomi Question Answer  ------  CLICK HERE

Class 6 Hindi Malhar Chapter 2 Gol Question Answer  ------  CLICK HERE









 

SHARE

Milan Tomic

Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें