NCERT Class 6 Hindi Malhar Chapter 1 मातृभूमि Question Answer

Hindi Malhar Class 6th मातृभूमि Chapter 1 Question Answer

Class 6 मातृभूमि Question Answer

पाठ-1 मातृभूमि

पाठ से

मेरी समझ से

(क) नीचे दिए गए प्रश्नों का सटीक उत्तर कौन-सा है? उसके सामने तारा (*) बनाइए

(1) हिंद महासागर के लिए कविता में कौन-सा शब्द आया है?

* चरण * वंशी

* हिमालय * सिंधु

उत्तर:  सिंधु

(2) मातृभूमि कविता में मुख्य रूप से से

भारत की प्रशंसा की गई है।

भारत के महापुरूषों की जय की गई है।

भारत की प्राकृतिक सुंदरता की सराहना की गई है

भारतवासियों की वीरता का बखान किया गया है।

उत्तर: भारत की प्रशंसा की गई है।

(ख) अब अपने मित्रों के साथ चर्चा कीजिए और कारण बताइए कि आपने ये उत्तर ही क्यों चुने?

1. सिंधु शब्द सागर का पर्यायवाची है। कविता में सिंधु के बारे में बताया गया है कि वह सिंधु नित्य भारत माता के चरणों में झूमता है। स्पष्ट है कि भारत माता के दक्षिण में हिंद महासागर है जो कि भारत मां के चरणों को स्पर्श कर उसकी वंदना करता है। ऐसा लगता है मानो वह अपने सौभाग्य पर झूम रहा है।

2. कविता में कवि ने भारत के महापुरुषों, भारत भूमि की प्राकृतिक सुंदरता और भारतवासियों की वीरता का बखान तथा प्रशंसा की है। इन सब की प्रशंसा भारत की प्रशंसा ही है। इसलिए विकल्प एक को चुना है।

मिलकर करें मिलान

 

उत्तर – शब्द अर्थ या संदर्भ

1. हिमालय - 10. भारत की उत्तरी सीमा पर फैली पर्वत-माला।

2. त्रिवेणी - 4. तीन नदियों की मिली हुई धारा, संगम

3. मलय पवन - 6. दक्षिणी भारत के मलय पर्वत से चलने वाली

4. सिंधु - 8. समुद्र, एक नदी का नाम

5. गंगा-यमुना - 3. भारत की प्रसिद्ध नदियाँ

6. रघुपति- 5. श्री रामचंद्र का एक नाम, दशरथ के पुत्र

7. श्रीकृष्ण - 2. वसुदेव के पुत्र वासुदेव

8. सीता - 9. जनक की पुत्री जानकी।

9. गीता - 7. एक प्रसिद्ध और प्राचीन ग्रंथ श्रीमद्भगवदगीता’, इसमें वे प्रश्न-उत्तर और संवाद हैं जो महाभारत में श्री कृष्ण और अर्जुन के बीच च हुए थे।

10. गौतम बुद्ध - 1. एक प्रसिद्ध महापुरुष, बौद्ध धर्म के प्रवर्तक।

 

पंक्तियों पर चर्चा

कविता में से चुनकर कुछ पंक्तियाँ नीचे दी गई हैं। इन्हें ध्यान से पढ़िए और इन पर विचार कीजिए। आपको इनका क्या अर्थ समझ में आया? अपने विचार कक्षा में अपने समूह में साझा कीजिए और अपनी लेखन पुस्तिका में लिखिए-

“वह युद्ध-भूमि मेरी, वह बुद्ध-भूमि मेरी।

वह मातृभूमि मेरी, वह जन्मभूमि मेरी।”

उत्तर –भारत के धरती पर बड़े बड़े वीरों ने जन्म लिया है। यह वीर बड़े योद्धा भी थे। इन्होंने अनेक युद्ध कर इस भूमि की रक्षा की है। इसीलिए इस भूमि को युद्ध भूमि कहा गया है। इसके साथ साथ इसी भूमि पर गौतम बुद्ध जी ने शांति का संदेश भी दिया था। इसी भूमि पर कवि का जन्म हुआ था। इसीलिए यही भूमि कवि की जन्मभूमि और मातृभूमि है।

सोच-विचार के लिए

(क) कविता को एक बार फिर से पढ़िए और निम्नलिखित के बारे में पता लगाकर अपनी लेखन पुस्तिका में लिखिए।

प्रश्न 1.कोयल कहाँ रहती है?
उत्तर:कोयल अमराइयों में रहती है।

प्रश्न 2.तन-मन कौन सँवारती है?
उत्तर:बहती मलय पवन हमारा तन-मन सँवारती है।

प्रश्न 3.झरने कहाँ से झरते हैं?
उत्तर:झरने पहाड़ियों से झरते हैं।

प्रश्न 4.श्रीकृष्ण ने क्या सुनाया था?
उत्तर:श्रीकृष्ण ने मधुर बाँसुरी बजाकर सबका मन मोह लिया और गीता का संदेश भी दिया।

प्रश्न 5.गौतम ने किसका यश बढ़ाया ?
उत्तर:गौतम ने भारत का यश बढ़ाया पूरे संसार को अहिंसा दया और करुणा का संदेश दिया। प्राणी जगत में सभी से प्रेम करो, संदेश दिया।

(ख) “नदियाँ लहर रही हैं
पग पग छहर रही हैं”
‘
लहर’ का अर्थ होता है— पानी का हिलोरा, मौज, उमंग, वेग, जोश ‘छहर’ का अर्थ होता है— बिखरना, छितराना, छिटकना, फैलना कविता पढ़कर पता लगाइए और लिखिए-

• कहाँ-कहाँ छटा छहर रही हैं?
उत्तर:नदियों के किनारों पर नदी में तेज लहर आने पर जल दूर-दूर तक फैल जाता है और नदी तेज़ वेग में हिलोरे लेकर आगे बढ़ती है।

• किसका पानी लहर रहा है?
उत्तर:गंगा, यमुना और त्रिवेणी (गंगा, यमुना एवं सरस्वती का संगम स्थल) में पानी हिलोरे लेकर उमंग, जोश एवं मस्ती से आगे बढ़ता है।

कविता की रचना

गंगा यमुन त्रिवेणी
नदियाँ लहर रही हैं”

‘यमुन’ शब्द यहाँ ‘यमुना’ नदी के लिए आया है। कभी-कभी कवि कविता की लय और सौंदर्य को बढ़ाने के लिए इस प्रकार से शब्दों को थोड़ा बदल देते हैं। यदि आप कविता को थोड़ा और ध्यान से पढ़ेंगे तो आपको और भी बहुत-सी विशेषताएँ पता चलेंगी। आपको जो विशेष बातें दिखाई दें, उन्हें आपस में साझा कीजिए और लिखिए। जैसे सबसे ऊपर इस कविता का एक शीर्षक है।

उत्तर: 1) नित सिंधु झूमता है।

नित का अर्थ है नित्य।

2) ऊँचा खड़ा हिमालय आकाश चूमता है,

चूमना – स्पर्श करना।

मिलान

स्तंभ 1 और स्तंभ 2 में कुछ पंक्तियाँ दी गई हैं। मिलते-जुलते भाव वाली पंक्तियों को रेखा 5 खींचकर जोड़िए—

 

 उत्तर:



अनुमान या कल्पना से

अपने समूह में मिलकर चर्चा कीजिए—

(क)  “अमराइयाँ घनी हैं
कोयल पुकारती है”
कोयल क्यों पुकार रही होगी? किसे पुकार रही होगी? कैसे पुकार रही होगी?

उत्तर: बसंत ऋतु के आगमन पर पुकार रही होगी। प्रकृति को पुकार रही होगी। कोयल मधुर स्वर में पुकार रही होगी।
(
ख) “बहती मलय पवन है,
तन मन सँवारती है”
पवन किसका तन-मन सँवारती है? वह यह कैसे करती है ?
उत्तर: इस भूमि पर रहने वाले सबका तन-मन सँवारती है। मलय पवन अपने साथ बहाकर खुशबू लाती है।

शब्दों के रूप

नीचे शब्दों से जुड़ी कुछ गतिविधियाँ दी गई हैं। इन्हें करने के लिए आप शब्दकोश, अपने शिक्षकों और साथियों की सहायता भी ले सकते हैं।

(क) नीचे दी गई पंक्तियों को पढ़िए-
“
जगमग छटा निराली,
पग पग छहर रही हैं”

इन पंक्तियों में ‘पग’ शब्द दो बार आया है। इसका अर्थ है ‘हर पग’ या ‘हर कदम पर।
शब्दों के ऐसे ही कुछ जोड़े नीचे दिए गए हैं। इनके अर्थ लिखिए—

घर-घर …………………………………..
उत्तर:
घर-घर प्रत्येक घर
बाल-बाल ………………………………..
उत्तर:
बाल-बाल हर बाल (बच्चा) एक – एक बाल। सिर के बाल

साँस साँस ………………………………..
उत्तर:
साँस-साँस हर साँस (विशेष – एक ओर अर्थ भी है थोड़े से अंतर से बचना । जैसे- वह गिरने को था पर बाल-बाल बच गया।

देश-देश ………………………………..
उत्तर:
देश-देश प्रत्येक देश में

पर्वत – पर्वत ………………………………..
उत्तर:
पर्वत – पर्वत हर पर्वत

(ख) “वह युद्ध-भूमि मेरी
वह बुद्ध-भूमि मेरी”

कविता में ‘भूमि’ शब्द में अलग-अलग शब्द जोड़कर नए-नए शब्द बनाए गए हैं। आप भी नए शब्द बनाइए और उनके अर्थ पता कीजिए—
(
संकेत — तप, देव, भारत, जन्म, कर्म, कर्तव्य, मरु, मलय, मल्ल, यज्ञ, रंग, रण, सिद्ध आदि)

उत्तर:

थोड़ा भिन्न, थोड़ा समान

नीचे दी गई पंक्तियों को पढ़िए-
“
जग को दया सिखाई,
जग को दिया दिखाया।”

‘दया’ और ‘दिया’ में केवल एक मात्रा का अंतर है, लेकिन इस एक मात्रा के कारण शब्द का अर्थ पूरी तरह बदल गया है। आप भी अपने समूह में मिलकर ऐसे शब्दों की सूची बनाइए जिनमें केवल एक मात्रा का अंतर हो, जैसे घड़ा -घड़ी।
उत्तर:
चाँद-चाँदी, घट-घाट, चना-चीन, मेला – मैला, दान – दिन

पाठ से आगे

आपकी बात

(क) इस कविता में भारत का सुंदर वर्णन किया गया है। आप भारत के किस स्थान पर रहते हैं? वह स्थान आपको कैसा लगता है? उस स्थान की विशेषताएँ बताइए।
(
संकेत— प्रकृति, खान-पान, जलवायु, प्रसिद्ध स्थान आदि)
उत्तर: में भारत के राजस्थान राज्य में रहता हूँ। यहाँ की मरुस्थलीय सुंदरता और रेत के टीलों की अद्भुत छटा देखते ही बनती है।

यहाँ का खान-पान मुख्यतः दाल-बाटी-चूरमा और गट्टे की सब्जी है। राजस्थान का जलवायु गर्मी में बहुत तप्त और सर्दियों में ठंडी

रहती है। यहाँ का सबसे प्रसिद्ध स्थान जयपुर का हवा महल और जैसलमेर का सोनार किला है।

(ख) अपने परिवार के किसी सदस्य या मित्र के बारे में लिखिए। उसकी कौन-कौन सी बातें आपको अच्छी लगती हैं?
उत्तर:
मेरे मित्र का नाम रोहन है। उसकी सबसे अच्छी बात यह है कि वह हमेशा हर किसी की मदद करने को तैयार रहता है। वह पढ़ाई में बहुत होशियार है और हर मुश्किल विषय को आसानी से समझा लेता है।

वंशी – से

“श्री कृष्णा ने सुनाई”
वंशी पुनीत गीता”

‘वंशी’ बाँसुरी को कहते हैं। यह मुँह से फूँक कर बजाया जाने वाला एक ‘वाद्य’ यानी बाजा है। नीचे फूँक कर बजाए जाने वाले कुछ वाद्यों के चित्र दिए गए हैं। इनके नाम शब्द-जाल से खोजिए और सही चित्र के नीचे लिखिए।

वाद्यों के नामों का शब्द-जाल

उत्तर:

 




 

आज की पहेली

आज हम आपके लिए एक अनोखी पहेली लाए हैं। नीचे कुछ अक्षर दिए गए हैं। आप इन्हें मिलाकर कोई सार्थक शब्द बनाइए । अक्षरों को आगे-पीछे किया जा सकता है यानी उनका क्रम बदला जा सकता है। आप अपने मन से किसी भी अक्षर के साथ कोई मात्रा भी लगा सकते हैं। पहला शब्द हमने आपके लिए पहले ही बना दिया है।

उत्तर:

झरोखे से

आप अपने विद्यालय में ‘वंदे मातरम्’ गाते होंगे। ‘वंदे मातरम्’ बंकिम चन्द्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचा गया था। यह गीत स्वतंत्रता की लड़ाई में लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत था। भारत में इसका स्थान ‘जन गण मन’ के समान है। क्या आप इसका अर्थ जानते-समझते हैं? आइए, आज हम पहले इसका अर्थ समझ लेते हैं, फिर समूह में चर्चा करेंगे-

आप नीचे दी गई इंटरनेट कड़ी पर इसे संगीत के साथ सुन भी सकते हैं—

https://knowindia.india.gov.in/hindi/national-identity-elements/national-song.php

साझी समझ

आपने ‘मातृभूमि’ कविता को भी पढ़ा और ‘वंदे मातरम्’ को भी। अब कक्षा में चर्चा कीजिए और पता लगाइए कि इन दोनों में कौन-कौन सी बातें एक जैसी हैं और कौन-कौन सी बातें कुछ अलग हैं।
उत्तर:
मातृभूमि एवं वंदे मातरम् में समानता-

·       नदियों द्वारा जल से परिपूर्ण

·       फलों से परिपूर्ण

·       शीतल मलय पवन का बहना

असमानताएँ-

मात्रभूमि कविता

·       हिमालय एवं सागर की चर्चा ।

·       धरती को मातृभूमि, जन्मभूमि, स्वर्णभूमि, पुण्यभूमि, धर्मभूमि, कर्मभूमि, युद्धभूमि, बुद्धभूमि आदि नामों से पुकारना।

·       बुद्ध, राम-सीता, कृष्ण का वर्णन ।

·       झरने, पहाड़ियों को दर्शाना ।

·       पक्षियों की चहक दर्शाना

वंदे मातरम्-

·       भारत माता को प्रणाम ।

·       अन्न से परिपूर्ण खेत बताना।

·       चंद्रमा के शोभायमान प्रकाश की छटा का चित्रण ।

·       खिले फूलों से सुसज्जित पेड़ों की शब्द चर्चा ।

·       सदा हँसने वाली, मधुर भाषा बोलने वाली, वरदान देने वाली भारत माँ को प्रणाम करना ।


 

 

 

 

 

 

SHARE

Milan Tomic

Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें