वसंत 7 पाठ- 8 शाम - एक किसान

NCERT Solutions for Class 7 Hindi Chapter 8 Shaam EK Kisaan

 पाठ- 8 शाम - एक किसान 

पाठ्यपुस्तक के प्रश्न अभ्यास

1. इस कविता में शाम के दृश्य को किसान के रूप में दर्शाया गया है - यह एक रूपक है। इसे बनाने के लिए पाँच एकरूपताओं की जोड़ी बनाई गई है। उन्हें उपमा कहते हैं। पहली एकरूपता आकाश और साफ़े में दिखाते हुए कविता में 'आकाश का साफ़ा' वाक्यांश आया है। इसी तरह तीसरी एकरूपता नदी और चादर में दिखाई गई है, मानो नदी चादर-सी हो। अब आप दूसरी, चौथी और पाँचवी एकरूपताओं को खोजकर लिखिए।

उत्तर - दूसरी एकरूपता - सूरज की चिलम 

चौथी एकरूपता - पलाश के जंगल की अँगीठी 

पाँचवी एकरूपता-अंधकार भेड़ों के गल्ले-सा

2. शाम का दृश्य अपने घर की छत या खिड़की से देख कर बताइए-

क) शाम कब से शुरू हुई?

उत्तरसूरज के पश्चिम दिशा की ओर बढ़ने के साथ ही शाम की शुरुआत हो जाती है।

ख) तब से लेकर सूरज डूबने में कितना समय लगा ?

उत्तरशाम से सूरज के डूबने तक में लगभग एक से डेढ़ घंटे का समय लगा।

ग) इस बीच आसमान में क्या-क्या परिवर्तन आए?

उत्तर इस बीच आसमान में लालिमा छा गई और देखते ही देखते धीरे-धीरे सूरज डूबने लगा और अंधेरा हो गया।

3. मोर के बोलने पर कवि को लगा जैसे किसी ने कहा हो -'सुनते हो'। नीचे दिए गए पक्षियों की बोली सुनकर उन्हें भी एक या दो शब्दों में बाँधिए-

कबूतर       कौआ       मैना 

तोता          चील         हंस

उत्तर 

कबूतर - खत लाया हूँ।

मैना - गीत सुनाऊँ क्या? 

चील - देखते हो। 

कौआ- मेहमान आने वाले हैं। 

तोता - राम-राम भाई। 

हंस - हमेशा शांत रहो।

कविता से आगे

1 इस कविता को चित्रित करने के लिए किन किन रंगों का प्रयोग करना होगा?

उत्तर - इस कविता को चित्रित करने के लिए हमें पीले, सुनहरे, सफेद, लाल, काला, आसमानी,हरे आदि रंगों की आवश्यकता होगी।

2 शाम के समय यह क्या करते हैं? पता लगाइए और लिखिए- 

पक्षी           खिलाड़ी           फलवाले          माँ 

पेड़-पौधे      पिताजी             किसान             बच्चे

उत्तर 

पक्षी - अपने घोसले में लौट आते हैं।

खिलाड़ी - अपना खेल बंद कर विश्राम करते हैं।

फलवाले - फल बेचते हैं।

माँ - बच्चों के लिए खाना बनाती है।

पेड़-पौधे - अपनी जगह पर खड़े रहते हैं।

पिताजी - दफ्तर से घर आते हैं।

किसान - खेतों से लौटकर घर आते हैं।

बच्चे - खेलते हैं।

3 हिंदी के एक प्रसिद्ध कवि सुमित्रानंदन पंत ने संध्या का वर्णन इस प्रकार किया है -

संध्या का झुरमुट -

बाँसों का झुरमुट-

है चहक रही चिड़ियाँ 

टी-वी- टी -- टुट् - टुट्

ऊपर दी गई कविता और सर्वेश्वर दयाल जी की कविता में आपको क्या मुख्य अंतर लगा? लिखिए।

उत्तर - सुमित्रानंदन पंत द्वारा लिखित कविता में प्रकृति की शाम के समय बाँसों के झुरमुट में चिड़ियों की गतिविधियों का वर्णन है,  जबकि कवि सर्वेश्वर दयाल सक्सेना द्वारा अपनी कविता 'शाम - एक किसान' के रूप में जाड़े की शाम के प्राकृतिक दृश्य का वर्णन अनुपम ढंग से किया है।

GRAMMAR

POEM

10 LINES

MOTIVATIONAL

GK

मात्राएँ शब्द और वाक्य 

 मन के भाव 

विश्व पर्यावरण दिवस 

 हेलेन केलर के प्रेरक उद्धरण 

 आम 

 अपठित गद्यांश

 पुराना ख़त 

 मेरा जन्मदिन


 Quotes by Dr A. P. J. Abdul Kalam

भारत में प्रथम महिला

 अनुच्छेद लेखन 

 वह सैनिक है 

 मेरा परिवार

 स्वामी विवेकानंद के विचार

  भारत के प्रमुख राष्ट्रीय उद्यान

 उपसर्ग 

 घुंघरू 

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

  गौतम बुद्ध के 21 अनमोल विचार

 भारत की प्रमुख नदियों की जानकारी




SHARE

Milan Tomic

Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें