अनुच्छेद लेखन - गणतंत्र दिवस

गणतंत्र दिवस (अनुच्छेद लेखन)

 Republic Day Paragraph in Hindi

गणतंत्र दिवस भारत देश का एक राष्ट्रीय पर्व है। यह हर साल 26 जनवरी को पूरे देश में मनाया जाता है। 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान पूर्ण रूप से लागू हुआ था। इसी दिन भारत देश को गणराज्य का दर्जा प्राप्त हुआ था। भारत देश का संविधान विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान है। भारत सरकार द्वारा इस दिन को राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया गया है। भारत के लोग इस महान दिन को अपने तरीके से मनाते हैं। 26 जनवरी को राजधानी दिल्ली में भव्य समारोह का आयोजन किया जाता है। देश के राष्ट्रपति राष्ट्रध्वज फहराते हैं, इसके बाद राष्ट्रीय गान गाया जाता है। इस दिन भारतीय सेना की शानदार परेड होती है। परेड में देश के विभिन्न प्रांतों की सुंदर झांकियाँ होती हैं। ये झांकियाँ भारत देश की विशेषता अनेकता में एकता को दर्शाती है। गणतंत्र दिवस के मौके पर देश की सुरक्षा के लिए अतुल्य योगदान दिए सैनिकों और 16 साल से कम उम्र के बच्चों के वीरतापूर्ण कार्य के लिए पुरस्कार दिए जाते हैं। गणतंत्र दिवस पूरे भारत देश के लिए गौरवमय दिवस है। इस दिन स्कूल, कॉलेजों में भी विद्यार्थी परेड, खेल, नाटक, भाषण, नृत्य, गायन, निबंध लेखन, सामाजिक अभियान में मदद के द्वारा, स्वतंत्रता सेनानियों के किरदार निभाकर आदि बहुत सारी क्रियाओं द्वारा इस उत्सव को मनाते हैं। गणतंत्र दिवस पर हम सभी भारत वासियों को यह वादा करना चाहिए कि हम अपने देश के संविधान की सुरक्षा करेंगे तथा देश के विकास में सहयोग करेंगे।

कहानियॉं      (CLICK HERE)                            CLASS 10 HINDI MCQ     (CLICK HERE) 

हिंदी व्याकरण क्विज़ (CLICK HERE)                 अनुच्छेद लेखन (CLICK HERE)

SHARE

Milan Tomic

Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें