वसंत 7 पाठ- 7 पापा खो गए

NCERT Solutions for Class 7 Hindi Chapter 7 Papa Kho Gaye

पाठ- 7 पापा खो गए

पाठ्यपुस्तक के प्रश्न अभ्यास

नाटक से 

1. नाटक में आपको सबसे बुद्धिमान पात्र कौन लगा और क्यों?

उत्तर - हमें नाटक में सबसे बुद्धिमान पात्र कौआ लगा क्योंकि कौए ने ही चारों ओर घूम-घूम कर लड़की के पापा को खोजने का उपाय बताया और उसी के कहे अनुसार लेटरबॉक्स ने संदेश लिखा। कौआ चारों ओर घूमता रहता है इसलिए वह सब की खबर भी रखता है। उसी ने सभी से भूत-भूत चिल्लाने को कहा जिसके कारण लड़की दुष्ट व्यक्ति के हाथ लगने से बच गई।

2. पेड़ और खंभे में दोस्ती कैसे हुई?

उत्तर - पेड़ और खंभा दोनों पास-पास खड़े होते हैं। एक दिन जब जोरों की आँधी आती है तब खंभा पेड़ के ऊपर गिरने से खुद को रोक नहीं पाता। उस वक्त पेड़ खंभे को संभाल लेता है और स्वयं जख्मी हो जाता है। इसी कारण खंभे का गुरूर भी खत्म हो जाता है। अंततः दोनों में दोस्ती हो जाती है।

3. लेटरबॉक्स को सभी लाल ताऊ कहकर क्यों बुलाते थे?

उत्तर - लेटरबक्स ऊपर से नीचे तक पूरा सिर्फ लाल रंग का था। वह बड़ों की तरह बातें भी करता था इसलिए सभी उसे लाल ताऊ कहकर पुकारते थे।

4. लाल ताऊ किस प्रकार बाकी पात्रों से भिन्न हैं?

उत्तर - लाल ताऊ अन्य पात्रों से भिन्न है क्योंकि वह एक ऐसा पात्र है जो पढ़ा-लिखा है। वह अपने आप में मस्त रहता था। अकेले रहने पर भजन गुनगुनाते रहना उसकी आदत थी। निर्जीव होते हुए भी समाज की चिंताएँ उसे सताती थी।

5. नाटक में बच्ची को बचाने वाले पात्रों में एक ही सजीव पात्र है। उसकी कौन-कौन सी बातें आपको मजेदार लगी? लिखिए।

उत्तर - नाटक में बच्ची को बचाने वाला एकमात्र सजीव पात्र है कौआ। वह बहुत ही चालाक है। उसने लड़की को बचाने में मुख्य भूमिका निभाई थी। लड़की को दुष्ट आदमी से बचाने के लिए वही सबसे पहले भूत-भूत चिल्लाता है। उसी के परामर्श के अनुसार बच्ची को सकुशल घर पहुँचाने के लिए सभी पुलिस के आने का इंतजार करते हैं। कौआ ही लेटरबक्स को बड़े-बड़े अक्षरों में 'पापा खो गए' लिखने की सलाह देता है। उसी की योजना के अनुसार लड़की को दुष्ट व्यक्ति से बचाया जा सका। अतः लड़की को दुष्ट व्यक्ति से बचाने के लिए कौए द्वारा किए गए सभी प्रयास मुझे मजेदार लगे।

6. क्या वजह थी कि सभी पात्र मिलकर भी लड़की को उसके घर नहीं पहुँचा पा रहे थे?

उत्तर - सभी पात्र मिलकर भी लड़की को उसके घर पर नहीं पहुँचा पा  रहे थे क्योंकि किसी को भी उस लड़की के घर का पता, गली का पता, सड़क का पता तक मालूम नहीं था। वह लड़की इतनी छोटी और मासूम थी कि उसे अपने पिता का नाम तक याद नहीं था। यही वजह थी कि सभी पात्र मिलकर भी उस लड़की को उसके घर नहीं पहुँचा पा रहे थे।

GRAMMAR

POEM

10 LINES

MOTIVATIONAL

GK

मात्राएँ शब्द और वाक्य 

 मन के भाव 

विश्व पर्यावरण दिवस 

 हेलेन केलर के प्रेरक उद्धरण 

 आम 

 अपठित गद्यांश

 पुराना ख़त 

 मेरा जन्मदिन


 Quotes by Dr A. P. J. Abdul Kalam

भारत में प्रथम महिला

 अनुच्छेद लेखन 

 वह सैनिक है 

 मेरा परिवार

 स्वामी विवेकानंद के विचार

  भारत के प्रमुख राष्ट्रीय उद्यान

 उपसर्ग 

 घुंघरू 

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

  गौतम बुद्ध के 21 अनमोल विचार

 भारत की प्रमुख नदियों की जानकारी



SHARE

Milan Tomic

Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें