वह सैनिक है |

हिंदी कविता  

वह  सैनिक है                                             नरेंद्र मोदीजी पर क्विज 

एक दिन  कक्षा  में  एक  बच्चे ने पूछा , मैम सैनिक  कौन होते है ? 
कुछ  देर  सोचने  के  बाद मैने  उसे  उत्तर दिया  कल  बताऊँगी। 
मैंने उन्हें बताया 
जो  जम्मू -कश्मीर  से  कन्याकुमारी  तक,
लद्दाख-  सियाचिन तक  बर्फीली घाटियों  में  जो  
बिन  पलक  झपकाए हमारी  हिफाजत  में  मशगूल  रहते  हैं 
वह  सैनिक है |

जो  कभी राजस्थान की तपती रेत में तो  कभी बर्फ के ढेर  में 
समुद्री लहरों  में  तो  कभी  नभ  को  चीर कर  
जो हमारी  रक्षा  करते  भारतीयों के  दिल के  करीब  रहते  हैं 
वह  सैनिक है |

जान  गवाँ दे  जो  तिरंगे  की  खातिर , 
हँसते -  हँसते फाँसी पर  झूल  जाए ,
अपनों  से  जुदा  होकर जो  देश  की  पहचान  बन  जाए ,
अपनों  का  साथ  छोड  कर  जो  वतन  पर  कुर्बान  हो  जाए, 
वह  सैनिक है |

खुद  जगकर जो  हमे  सुलाए , पटाखे  दिवाली  के लिए , रंग  होली  के  लिए हमें दे 
और  खुद  त्योहार  गोले  बारुद  के  साथ  मनाए |
लहू की एक -एक बूँद अपनी अन्तिम सांस तक भारत को महका जाए 
वह  सैनिक है |

आजादी  के  परवाने  हैं ,  धरती माता  के  प्यारे  हैं |
शीश कटाकर  भी जो  लगाते इंकलाब के  नारे  हैं | 
सर्वोपरि है राष्ट्र  देकर निज बलिदान ये हमे समझाते  हैं 
वह सैनिक  है ..................
वह सैनिक  है ..................

कारगिल के वीरों को नमन (क्लिक करें)




मीनू सरदाना (शिक्षिका ) 
              शेरवुड  कान्वेंट स्कूल  गुरुग्राम



निम्नलिखित कविताएँ भी पढ़िए 

* बेटी बचाओ 

* स्वतंत्रता की खोज 

* हमारे बापू 

* 2 अक्टूबर : भारत के दो लाल 

* बेटी 

* संस्कृति और परम्पराओं का देश भारत 

* ज़िंदगी 



GRAMMAR

POEM

10 LINES

MOTIVATIONAL

GK

मात्राएँ शब्द और वाक्य 

 मन के भाव 

विश्व पर्यावरण दिवस 

 हेलेन केलर के प्रेरक उद्धरण 

 आम 

 संज्ञा और उसके भेद 

 पुराना ख़त 

 मेरा परिचय 

 Quotes by Dr A. P. J. Abdul Kalam

भारत में प्रथम महिला

 अनुच्छेद लेखन 

 वह सैनिक है 

 

 

 

 उपसर्ग 

 घुंघरू 

 

 

 


SHARE

Milan Tomic

Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें