कक्षा 6 खुलते पंख हिंदी पाठमाला पाठ -2अब्बू खाँ की बकरी

कक्षा 6 खुलते पंख हिंदी पाठमाला (पी. पी. पब्लिकेशन)

पाठ -2 अब्बू खाँ की बकरी प्रश्न/उत्तर

मौखिक

1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-

क. अब्बू खाँ बकरियाँ क्यों पालते थे?

उत्तर- क्योंकि अब्बू खाँ को बकरियाँ पालने का बड़ा शौक था। 

ख. चाँदनी के लिए अब्बू खां ने क्या इंतजाम किया?

उत्तर- अब्बू खाँ ने चाँदनी (बकरी) के लिए अपने घर के बाहर एक छोटे-से खेत में बाड़ लगवाई ताकि वह इस बाड़े में खूब आराम से इधर-उधर घूम सके।

 ग. अब्बू खाँ ने चाँदनी को कोठरी में क्यों बंद किया?

उत्तर-अब्बू खाँ ने चाँदनी को कोठरी में इसलिए बंद किया जिससे वह भागकर पहाड़ पर न जा सके। 

घ. चाँदनी अब्बू खाँ के साथ क्यों नहीं रहना चाहती थी?

उत्तर- चाँदनी अब्बू खाँ के साथ नहीं रहना चाहती क्योंकि उसे आजादी पसंद थी। वह बंधन में नहीं रहना चाहती थी।

ङ. चाँदनी ने पहाड़ पर पहुँचकर क्या किया?

उत्तर- चाँदनी ने पहाड़ पर पहुँचकर सारा दिन खूब उछल-कूद की। भेड़िये के हमला करने पर उसने बहादुरी के साथ उससे मुकाबला किया। वह तो मर गई किंतु भेड़िये को बुरी तरह घायल कर गई।


लिखित

1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए-

क. चाँदनी दिनों-दिन दुबली क्यों होती जा रही थी?

उत्तर- चाँदनी दिनों-दिन दुबली इसलिए होती जा रही थी क्योंकि वह परतंत्र रहकर जीना नहीं चाहती थी। वह पहाड़ी की खुली हवा में स्वच्छंद विचरण करना चाहती थी। अपने जीवन के बारे में यही सोचकर वह दुबली होती जा रही थी। 

ख. भेड़िये की आवाज सुनकर भी चाँदनी पहाड़ी से वापिस क्यों न लौटी ?

उत्तर- क्योंकि चाँदनों का परतंत्र जीवन की अपेक्षा स्वतंत्र रहकर भेड़िये से लड़ते हुए मर जाना ज्यादा प्रिय था। वह भेड़िये की चाल से दुखी हो गई थी। इसलिए वह किसी भी स्थिति में पहाड़ी से वापिस नहीं जाना चाहती थी।

ग. यह जानते हुए भी कि बकरी भेड़िये को नहीं मार सकती,  चाँदनी ने भेड़िये पर 

उत्तर- क्योंकि चाँदनी कायरतापूर्वक नहीं मरना चाहती थी। इतना ही नहीं, वह बिना लडे उससे हार नहीं मानना चाहती थी। वह वीर गति पाना चाहती थी।

घ. चाँदनी कैसी बकरी थी?

उत्तर- चाँदनी बहुत ही सुंदर बकरी थी। वह वीर  साहसी तथा निडर थी।

ङ. चाँदनी को कोठरी में न पाकर अब्बू खाँ को कैसा लगा होगा?

उत्तर- इस प्रश्न का उत्तर छात्र स्वयं लिखने का प्रयास करें।

GRAMMAR

POEM

10 LINES

MOTIVATIONAL

GK

मात्राएँ शब्द और वाक्य 

 मन के भाव 

विश्व पर्यावरण दिवस 

 हेलेन केलर के प्रेरक उद्धरण 

 आम 

 अपठित गद्यांश

 पुराना ख़त 

 मेरा जन्मदिन


 Quotes by Dr A. P. J. Abdul Kalam

भारत में प्रथम महिला

 अनुच्छेद लेखन 

 वह सैनिक है 

 मेरा परिवार

 स्वामी विवेकानंद के विचार

  भारत के प्रमुख राष्ट्रीय उद्यान

 उपसर्ग 

 घुंघरू 

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

  गौतम बुद्ध के 21 अनमोल विचार

 भारत की प्रमुख नदियों की जानकारी

SHARE

Milan Tomic

Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें