कक्षा 7 खुलते पंख हिंदी पाठमाला पाठ - 2

कक्षा 7 खुलते पंख हिंदी पाठमाला (पी. पी. पब्लिकेशन)

पाठ - 2 कर्तव्यपरायणता प्रश्न/उत्तर 

मौखिक  

1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-

क. किस बात से पता चलता है कि जफ़र मियाँ लेखक का लिहाज करते थे?

उत्तर-सैलून में आते देखकर  मियाँ ने लेखक के बैठने के लिए कुरसी बिछाई और दुकान से चाय लाकर पीने के लिए दिया। इस बात से पता चलता है कि वे लेखक  महोदय का लिहाज करते थे।

ख. जफ़र मियाँ कौन थे? 

उत्तर- जफ़र मियाँ नाई का काम करने वाले एक दिलचस्प आदमी थे।

ग. जफ़र मियाँ जब मजदूर के बाल काट रहे थे, उस समय लेखक क्या सोच रहा था?

उत्तर- जफर मियाँ जब मज़दूर के बाल काट रहे थे उस समय लेखक महोदय सोच रहे थे कि यह मज़दूर पाँच सात दिन से नहाया नहीं होगा। बालों में उसके रेत भरी है और बुरादा भी।  उसकी गरदन काली चीकट हो रही है। मुँह पर भी धूल है पर जफ़र मियाँ बड़ी लगन से उसके बाल काट रहे हैं; - जैसे मजदूर नूरजहाँ का भाई हो।  

घ. जफ़र मियों ने बाल काटने के लिए मजदूर को पहले क्यों बुलाया?

उत्तर- जफ़र मियाँ ने बाल काटने के लिए मजदूर को पहले इसलिए बुलाया क्योंकि वह लेखक महोदय से पहले आकर हजामत बनवाने के लिए बैठा था। 

ङ. जफ़र मियाँ अपने हरेक ग्राहक को क्या समझते थे?

उत्तर- जफ़र मियाँ अपने हरेक ग्राहक को कलक्टर समझते थे।

लिखित

1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए-

क. राष्ट्र की जीवन शक्ति का मापदंड क्या है? 

उत्तर-राष्ट्र की जीवन शक्ति का मापदंड अपने पेशे के प्रति ईमानदारी का भाता के प्रति चाहिए। 

ख. जफ़र मियाँ के किन गुणों ने आपको प्रभावित किया और क्यों? 

उत्तर-अपने काम के प्रति पूरी लगन और तल्लीनता का भाव देखकर ह उनसे प्रभावित हुए, क्योंकि यह अपने पेशे के प्रति सजग आदमी था। 

 

ग. पाठ का शीर्षक कर्तव्यपरायणता क्यों रखा गया है? दूसरा कोई और शीर्षक ब शीर्षक क्यों चुना? 

उत्तर- छात्र स्वयं करें।

SHARE

Milan Tomic

Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें