वसंत 6 पाठ-15 नौकर के प्रश्न उत्तर

 

NCERT Solutions for Class 6 Hindi Chapter 15 Naukar

पाठ - 15 नौकर

पाठ्यपुस्तक के प्रश्न अभ्यास

निबंध से

1. आश्रम में कॉलेज के छात्रों से गांधी जी ने कौन सा काम करवाया और क्यों ?

उत्तर - आश्रम में गांधीजी ने कॉलेज के छात्रों से गेहूं बीनने का काम करवाया।  उन छात्रों को अंग्रेजी भाषा के ज्ञान पर बड़ा गर्व था। गांधीजी उनके इस अहंकार को तोड़ना चाहते थे। वे यह शिक्षा देना चाहते थे कि अधिक पढ़ लेने पर भी हमें छोटे कार्य में संकोच नहीं करना चाहिए। 

2. आश्रम में गांधी कई ऐसे काम भी करते थे जिन्हें आमतौर पर नौकर चाकर करते हैं। पाठ से तीन ऐसे प्रसंगों को अपने शब्दों में लिखो जो इस बात का प्रमाण हो।

उत्तर - आश्रम में गांधीजी कई ऐसे कार्य करते थे जिन्हें आमतौर पर नौकर-चाकर करते हैं। यह कार्य हैं -

* गांधी जी आश्रम में अपने हाथ से चक्की से आटा पिसा करते थे। इतना ही नहीं कभी-कभी वह चक्की ठीक करने के लिए घंटों मेहनत करते थे। 

* वे बर्तनों की सफाई अपने हाथों से किया करते थे। वे बर्तनों को रगड़-रगड़ कर चमकाते थे। 

*वे रसोई घर में सब्जियों को धोने, छीलने, काटने का कार्य स्वयं करते थे। गांधीजी रसोईघर की सफाई का पूरा ध्यान रखते थे।

3. लंदन में भोज पर बुलाए जाने पर गांधी जी ने क्या किया? 

उत्तर - जब लंदन में गांधीजी को वहां के छात्रों ने भोज पर बुलाया तो गांधीजी समय से पहले पहुंचकर तश्तरियाँ धोने, सब्जी साफ़ करने तथा अन्य छोटे-मोटे काम करने में सहायता करने लगे।

4. गांधी जी ने श्रीमती पोलक के बच्चे को दूध कैसे छुड़वाया?

उत्तर - गांधीजी ने बच्चे की देखभाल का काम अपने हाथों में ले लिया। देर रात घर पहुंचने पर भी श्रीमती पोलक के बिस्तर से बच्चे को उठाकर अपने बिस्तर पर लिटा देते थे। उसे पानी पिलाने के लिए एक बर्तन में पानी भरकर भी रख लेते थे। बच्चे को पंद्रह दिन तक उन्होंने अपने साथ बिस्तर पर सुलाया अपनी माँ से पंद्रह दिन तक अलग सोने पर बच्चे ने माँ का दूध छोड़ दिया।

5. आश्रम में काम करने या करवाने का कौन सा तरीका गांधीजी अपनाते थे? इसे पाठ पढ़ कर लिखो।

उत्तर - आश्रम में गांधी जी स्वयं काम करते थे तथा दूसरों से काम करवाने में सख्ती बरतते थे, पर वह अपना काम किसी और से करवाना पसंद नहीं करते थे। वे किसी के पूछने पर उसे तुरंत काम बता देते थे। गांधी जी को स्वयं काम करते देख कर कोई भी मना नहीं कर पाता था। वे काम करने वालों को कभी नौकर नहीं समझते थे।

ज्योतिष परामर्श हेतु संपर्क करें - 7982896897 

GRAMMAR

POEM

10 LINES

MOTIVATIONAL

GK

मात्राएँ शब्द और वाक्य 

 मन के भाव 

विश्व पर्यावरण दिवस 

 हेलेन केलर के प्रेरक उद्धरण 

 आम 

 अपठित गद्यांश

 पुराना ख़त 

 मेरा जन्मदिन


 Quotes by Dr A. P. J. Abdul Kalam

भारत में प्रथम महिला

 अनुच्छेद लेखन 

 वह सैनिक है 

 मेरा परिवार

 स्वामी विवेकानंद के विचार

  भारत के प्रमुख राष्ट्रीय उद्यान

 उपसर्ग 

 घुंघरू 

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

  गौतम बुद्ध के 21 अनमोल विचार

 भारत की प्रमुख नदियों की जानकारी


SHARE

Milan Tomic

Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें