अनुच्छेद लेखन - दशहरा

दशहरा ( अनुच्छेद लेखन )

दशहरा भारत का एक प्रसिद्ध त्योहार है। यह त्योहार आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। इस त्योहार को विजयादशमी भी कहा जाता है। यह पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश देता है। दशहरे के दिन भगवान राम ने राक्षस रावण का वध किया था। इसी खुशी के कारण दशहरे का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। इसके साथ इस दिन देवी दुर्गा ने महिषासुर नामक राक्षस का वध कर  पृथ्वीलोक को उसके आतंक से मुक्ति दिलाई।  दशहरे के 9 दिन पहले से जगह-जगह रामलीला शुरू हो जाती है। दशमी के दिन रावण कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले जलाए जाते हैं। दशहरे पर मनाने के लिए जगह-जगह मेलों का भी आयोजन किया जाता है। दशहरा वर्ष की तीन अत्यंत शुभ तिथियों में से एक है। इस दिन लोग नया कार्य आरंभ करते हैं। दशहरा बुराई पर अच्छाई का संदेश देता है। इस त्यौहार से हमें सच्चाई आदर्श और मानवता की अमूल्य शिक्षा मिलती है।

कहानियॉं      (CLICK HERE)                            CLASS 10 HINDI MCQ     (CLICK HERE) 

हिंदी व्याकरण क्विज़ (CLICK HERE)                 अनुच्छेद लेखन (CLICK HERE)




SHARE

Milan Tomic

Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें