पाठ योजना (Lesson Plan)
विषय : हिंदी
कक्षा : 8वीं
पाठ्यपुस्तक : मल्हार (NCERT)
पाठ 1 - स्वदेश
कवि : गयाप्रसाद शुक्ल 'सनेही'
हैलो दोस्तों, हिंदी की आशा में आपका स्वागत है।
आज हम पाठ 1 - स्वदेश का लेसन प्लान आपसे साझा करने जा रहे हैं।
पाठ का सार
स्वदेश कविता में कवि गयाप्रसाद शुक्ल 'सनेही' ने देश के प्रति प्रेम, निष्ठा और कर्तव्य की भावना को सर्वोपरि बताया है। उन्होंने कहा है कि जो व्यक्ति अपने देश से प्रेम नहीं करता, उसका हृदय पत्थर के समान है। कविता में साहस, आत्मबल और त्याग को जीवन का सार बताया गया है। स्वदेश प्रेम को ही सच्चा जीवन माना गया है।
शिक्षण उद्देश्य -
- विद्यार्थी कविता 'स्वदेश' का सारांश अपने शब्दों में बता सकेंगे।
- विद्यार्थी कविता में निहित देशभक्ति भावना को समझ सकेंगे।
- विद्यार्थी कविता की मुख्य पंक्तियों का भावार्थ स्पष्ट कर सकेंगे।
- विद्यार्थी कविता में प्रयुक्त प्रतीकों (symbolism) और काव्य भाषा की पहचान कर सकेंगे।
- विद्यार्थी कवि गयाप्रसाद शुक्ल 'सनेही' का संक्षिप्त परिचय दे सकेंगे।
- विद्यार्थी कविता से जुड़े सामाजिक और नैतिक मूल्यों (जैसे – साहस, आत्मबल, कर्तव्यबोध) को पहचान सकेंगे।
- विद्यार्थी स्वदेश और राष्ट्र के प्रति कर्तव्य की भावना को अपने जीवन से जोड़ने का प्रयास करेंगे।
- विद्यार्थी कविता के आधार पर सृजनात्मक गतिविधियों जैसे पोस्टर बनाना, भाषण देना, अनुच्छेद लेखन आदि कर सकेंगे।
अधिगम परिणाम-
- विद्यार्थी कविता ‘स्वदेश’ का भावात्मक और बौद्धिक विश्लेषण कर सकेंगे।
- विद्यार्थी देशभक्ति, आत्मबल, साहस और कर्तव्यबोध जैसे मूल्यों की पहचान कर सकेंगे।
- विद्यार्थी कविता में प्रयुक्त प्रतीकों (जैसे – काल-दीप, रसधार, तोप-तलवार) का सही अर्थ समझ सकेंगे।
- विद्यार्थी कवि गयाप्रसाद शुक्ल 'सनेही' की शैली, भाषा और उद्देश्य को पहचान सकेंगे।
- विद्यार्थी कविता की पंक्तियों का सरल भाषा में भावार्थ स्पष्ट कर सकेंगे।
- विद्यार्थी कविता के आधार पर रचनात्मक लेखन (अनुच्छेद, भाषण, कविता आदि) करने में सक्षम होंगे।
- विद्यार्थी अपने विचारों को स्पष्ट रूप से मौखिक व लिखित रूप में प्रस्तुत कर सकेंगे।
- विद्यार्थी कविता में आए नए शब्दों और मुहावरों को समझकर वाक्य में प्रयोग कर सकेंगे।
- विद्यार्थी पाठ में सीखे गए नैतिक मूल्यों को अपने जीवन से जोड़कर व्यवहार में लाने का प्रयास करेंगे।
- विद्यार्थी समूह चर्चा, प्रस्तुति या कला एकीकरण गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेंगे।
सहायक सामग्री-
1) 📖 NCERT पुस्तक "मल्हार" – पाठ "स्वदेश"
2) 🖼️ स्वदेश से संबंधित चित्र – जैसे:
भारत का मानचित्र, तिरंगा, स्वतंत्रता सेनानियों के चित्र,
खेत, मिट्टी, माँ और मातृभूमि से संबंधित प्रतीकात्मक चित्र
3) 📜 कविता की पंक्तियाँ चार्ट पेपर पर – प्रमुख पंक्तियों को रंगीन कागज़ पर लिखकर कक्षा में प्रदर्शित करना
4) 🎤 ऑडियो/वीडियो क्लिप –
राष्ट्रभक्ति गीतों की धुन (जैसे "ऐ मेरे वतन के लोगों")
कवि की कविता का वाचन या स्कूल रेडियो कार्यक्रम
5) 🎨 Canva/PowerPoint प्रस्तुति – कविता के भावों को स्लाइड्स के माध्यम से चित्रों और पंक्तियों सहित समझाना
6) 🧠 Mind Map और KWL Chart – कविता की संरचना और विचारों को व्यवस्थित रूप में दर्शाने के लिए
7) 📝 वर्कशीट्स और MCQ Quiz Sheets – अभ्यास कार्य, पुनरावृति और मूल्यांकन के लिए
8) 🧾 Flash Cards – कठिन शब्दों के अर्थ और भावों को समझाने के लिए
9) 🎭 भूमिका-निर्वाह (Role Play) – एक विद्यार्थी ‘भारत माता’ या ‘स्वदेश प्रेमी नागरिक’ की भूमिका निभाए
10) 📒 Shabdarth Chart – कविता में प्रयुक्त कठिन शब्दों के सरल अर्थ चार्ट के रूप में
पूर्व ज्ञान-
- क्या आपने कभी कोई देशभक्ति कविता सुनी या पढ़ी है? अगर हाँ, तो कौन-सी?
- आप ‘स्वदेश’ शब्द से क्या समझते हैं?
- क्या आप जानते हैं कि हमारा राष्ट्रीय पर्व कौन-कौन से हैं और उन्हें क्यों मनाया जाता है?
- जब कोई व्यक्ति अपने देश के लिए कुछ करता है, तो आपको कैसा लगता है?
- क्या आपने कभी ऐसा कोई काम किया है जिससे आपके अंदर अपने देश के प्रति गर्व की भावना जगी हो?
- आप किन-किन तरीकों से देश सेवा कर सकते हैं?
- क्या आप किसी ऐसे व्यक्ति को जानते हैं जिन्होंने देश के लिए बलिदान दिया हो?
- देश के प्रति प्रेम क्यों जरूरी है?
- जब हम ‘भारत माता’ कहते हैं तो इसका क्या अर्थ होता है?
- क्या आपको लगता है कि केवल सैनिक ही देशभक्त होते हैं?
शिक्षण अधिगम नियोजित गतिविधियाँ -
1. कविता का पठन और चर्चा –
शिक्षक द्वारा कविता का आदर्श वाचन भावों सहित।
विद्यार्थियों द्वारा कविता का मौन पठन।
कठिन शब्दों और प्रतीकों (जैसे: पत्थर, रसधार, काल-दीप) की व्याख्या।
प्रत्येक पद का भाव स्पष्ट करना।
2) देशभक्ति और नैतिक मूल्यों पर चर्चा –
कविता से मिलने वाले प्रमुख संदेश:
देशप्रेम, साहस, आत्मबल, कर्तव्यनिष्ठा इन मूल्यों को जीवन से जोड़कर चर्चा करना:
हम देश के लिए क्या कर सकते हैं?
3) रचनात्मक लेखन गतिविधि –
विषय: "मुझे अपने देश से क्यों प्रेम है?"
कविता की पंक्तियों पर आधारित अनुच्छेद लेखन।
अपनी प्रिय पंक्ति चुनकर उस पर भाव लेखन।
4) पाठ वाचन एवं समूह प्रस्तुति –
– समूह अपने पद का अर्थ, भाव और प्रस्तुति (कविता वाचन, चित्र, मुद्रा, अथवा संवाद) के साथ प्रस्तुति देंगे।
– एक समूह भारत माता या देशभक्त की भूमिका में दृश्य रूप में प्रस्तुति दे सकता है।
– प्रस्तुति के बाद अन्य विद्यार्थी उस समूह से प्रश्न पूछ सकते हैं।
5) "मेरे देश की शान" – पोस्टर प्रतियोगिता
गतिविधि: बच्चे भारत के प्रतीकों (झंडा, सेना, किसान, स्वतंत्रता सेनानी) को चित्रित करें और उस पर देशभक्ति नारे लिखें।
6) "मेरा वचन, मेरे कर्म" शपथ लेखन
गतिविधि: विद्यार्थी देश के लिए अपने योगदान की प्रतिज्ञा लिखें और कक्षा में साझा करें।
शिक्षक द्वारा कविता का आदर्श वाचन भावों सहित।
विद्यार्थियों द्वारा कविता का मौन पठन।
कठिन शब्दों और प्रतीकों (जैसे: पत्थर, रसधार, काल-दीप) की व्याख्या।
प्रत्येक पद का भाव स्पष्ट करना।
2) देशभक्ति और नैतिक मूल्यों पर चर्चा –
कविता से मिलने वाले प्रमुख संदेश:
देशप्रेम, साहस, आत्मबल, कर्तव्यनिष्ठा इन मूल्यों को जीवन से जोड़कर चर्चा करना:
हम देश के लिए क्या कर सकते हैं?
3) रचनात्मक लेखन गतिविधि –
विषय: "मुझे अपने देश से क्यों प्रेम है?"
कविता की पंक्तियों पर आधारित अनुच्छेद लेखन।
अपनी प्रिय पंक्ति चुनकर उस पर भाव लेखन।
4) पाठ वाचन एवं समूह प्रस्तुति –
– समूह अपने पद का अर्थ, भाव और प्रस्तुति (कविता वाचन, चित्र, मुद्रा, अथवा संवाद) के साथ प्रस्तुति देंगे।
– एक समूह भारत माता या देशभक्त की भूमिका में दृश्य रूप में प्रस्तुति दे सकता है।
– प्रस्तुति के बाद अन्य विद्यार्थी उस समूह से प्रश्न पूछ सकते हैं।
5) "मेरे देश की शान" – पोस्टर प्रतियोगिता
गतिविधि: बच्चे भारत के प्रतीकों (झंडा, सेना, किसान, स्वतंत्रता सेनानी) को चित्रित करें और उस पर देशभक्ति नारे लिखें।
6) "मेरा वचन, मेरे कर्म" शपथ लेखन
गतिविधि: विद्यार्थी देश के लिए अपने योगदान की प्रतिज्ञा लिखें और कक्षा में साझा करें।
दक्षताएँ, कौशल -
- भाषा कौशल
- विश्लेषणात्मक सोच
- रचनात्मकता
- पठन और वाचन कौशल
- मूल्यपरक शिक्षा
- सहयोग और सहभागिता
मूल्यांकन, आकलन -
1) मौखिक मूल्यांकन -
– कविता से संबंधित प्रश्न पूछकर उत्तर जानना
– पंक्तियों का भाव स्पष्ट करवाना
2) लिखित मूल्यांकन
बहुविकल्पीय प्रश्न, रिक्त स्थान भरिए, बहुत लघु उत्तरीय प्रश्न, लघु उत्तरीय प्रश्न
– कविता का सारांश, शब्दार्थ, भावार्थ लिखवाना
3) रचनात्मक मूल्यांकन
– पोस्टर बनाना (स्वदेश प्रेम पर)
– अनुच्छेद लेखन, संवाद लेखन
– भूमिका-निर्वाह प्रस्तुति (रोल-प्ले)
4) पाठ वाचन एवं अभिव्यक्ति मूल्यांकन
– कविता का स्पष्ट, शुद्ध उच्चारण
– भावों के अनुसार पढ़ने की क्षमता
5) कार्यपत्र मूल्यांकन-
– तैयार कार्यपत्र के माध्यम से पुनरावृत्ति और अभ्यास
6) समूह गतिविधि मूल्यांकन
– समूहों में कार्य करना, प्रस्तुति देना
– सहयोग, सहभागिता, आत्मविश्वास की जाँच
7) गृहकार्य मूल्यांकन
– दिए गए लेखन कार्य या रचनात्मक कार्य की समीक्षा
8) प्रेक्षण आधारित मूल्यांकन
– कक्षा में बच्चे की भागीदारी, रूचि, उत्तर देने की तत्परता
कला एकीकरण-
1. पोस्टर बनाना
विषय: "मेरा भारत – मेरा गर्व"
कक्षा गतिविधि: बच्चे भारत के प्रतीकों (झंडा, सेना, किसान, वैज्ञानिक) के चित्र बनाएं।
देशभक्ति पंक्तियाँ, नारे जोड़ें।
2. कविता प्रस्तुति -
विद्यार्थी कविता के एक पद का भावानुकूल उच्चारण करें।
कुछ विद्यार्थी पंक्तियाँ बोलें, बाकी चित्र या मुद्रा से भाव दिखाएं।
3. रोल-प्ले, नाट्य प्रस्तुति-
विषय: "यदि भारत एक व्यक्ति होता तो?"
एक विद्यार्थी भारत माता की भूमिका निभाए, अन्य नागरिक या सैनिक के रूप में संवाद करें।
4. लोक कला के साथ जोड़ -
राज्य एकीकरण: कविता को किसी राज्य की कला शैली से जोड़ें।
उदा:
मध्य प्रदेश – गोंड कला,
राजस्थान – मांडना शैली,
उत्तराखंड – ऐपण कला,
5. ध्वनि और संगीत का प्रयोग
कविता के साथ हल्का संगीत (पृष्ठभूमि ध्वनि) जैसे ढोलक, हार्मोनियम का प्रयोग करें।
विद्यार्थी पंक्तियाँ बोलते समय पृष्ठभूमि में देशभक्ति संगीत।
6. क्राफ्ट गतिविधि
विषय: “हमारे देश के प्रतीक”
विद्यार्थियों से तिरंगा, भारत का नक्शा या सेना से जुड़ी आकृतियाँ कटिंग-फोल्डिंग करके बनवाएं।
पुनरावृति-
- स्वदेश कविता के रचयिता कौन हैं?
- कवि ने हृदय को पत्थर कब कहा है?
- कविता में किस प्रकार के जीवन को सारहीन बताया गया है?
- ‘रसधार’ किसकी ओर संकेत करता है?
- कवि के अनुसार साहस छोड़ने वाले का क्या परिणाम होता है?
- ‘हम हैं जिसके राजा-रानी’ — इस पंक्ति का भाव स्पष्ट कीजिए।
- कवि ने ‘काल-दीप’ शब्द का प्रयोग किसके लिए किया है?
- स्वदेश कविता का मुख्य संदेश क्या है?
- कवि ने देश की मिट्टी और संसाधनों के बारे में क्या कहा है?
- कविता में ‘तोप-तलवार’ किस बात का प्रतीक हैं?
CLASS 8 CLICK HERE 👇
वीडियो को लाइक करें, शेयर करें, और चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें ताकि ऐसे ही शिक्षा से जुड़े वीडियो आपको मिलते रहें।
तब तक के लिए
पढ़ते रहिए, बढ़ते रहिए......
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें