कक्षा - 3
विषय: हिंदी
पुस्तक का नाम: मिठास
पाठ संख्या: 1
पाठ का नाम - इक छोटी चिड़िया
झूल रही है डाली-डाली,
छोटी चिड़िया भोली-भाली।
आम लगी वह खाने जैसे,
पेड़ कहे, पहले दो पैसे।
चिड़िया बोली, ऐसे-कैसे,
क्या करने हैं पैसे-वैसे ?
घर चिड़िया जब लगी बनाने,
पेड़ कहे, पहले दो दाने।
क्या करने हैं दाने-वाने ?
आई तुमको गीत सुनाने।
पेड़ कहे सुन पंखोंवाली,
छोड़ न जाना मेरी डाली।
चिड़िया बोली कभी न जाऊँ,
प्यारे-प्यारे गीत सुनाऊँ।
सुनीता काम्बोज
1. बोलकर उत्तर दो।
क. कविता में छोटी चिड़िया और पेड़ के बीच में बात हो रही है।
ख. पेड़ ने चिड़िया से आम के बदले पैसे माँगे।
ग. पेड़ ने चिड़िया से घर बनाने के बदले दाने माँगे।
2. सही विकल्प पर लगाओ।
3. पंक्तियाँ पूरी करो।
क. आम लगी वह खाने जैसे, पेड़ कहे, पहले दो पैसे।
ख. चिड़िया बोली, ऐसे-कैसे, क्या करने हैं पैसे-वैसे?
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें