कक्षा - 5
विषय: हिंदी
पुस्तक का नाम: मिठास
पाठ संख्या: 1
पाठ का नाम - एक हम देश के
हम नन्हे-मुन्ने हैं भारत देश के।
अलग-अलग परिवेश, एक ही देश के॥
हम उत्तर के, हम दक्षिण के।
हम पूरब के, हम पश्चिम के॥
अलग-अलग है वेश, एक हम देश के।
हम नन्हे-मुन्ने हैं भारत देश के॥
हम मोहन, माइकेल, करीम हैं।
अपने प्रभु, ईसा, रहीम हैं।
धर्म अलग हैं, किंतु एक हम देश के।
हम नन्हे-मुन्ने हैं भारत देश के॥
हम गुलाब, गेंदा, बेला के फूल हैं।
हम रजनीगंधा, चंपा के फूल हैं।
राजमुकुट हम सुरभित भारत देश के।
हम नन्हे-मुन्ने हैं भारत देश के ॥
हम हँसते तो हँसता पूरा देश है।
हम बढ़ते तो बढ़ता पूरा देश है॥
भारत हम सबका, हम भारत देश के।
हम नन्हे-मुन्ने हैं भारत देश के॥
डॉ. रोहिताश्व अस्थाना
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें