मिठास पाठ्य पुस्तक कक्षा 3 पाठ - 2 चतुर चूहे

 

कक्षा - 3
विषय: हिंदी
पुस्तक का नाम: मिठास
पाठ संख्या: 2
पाठ का नाम - चतुर चूहे 


एक हलवाई था। वह मिठाई बनाता था। एक दिन मिठाई की अच्छी गंध से एक चूहा मिठाई खाने मिठाई की दुकान में आया। उसने मिठाई खाई। उसे बड़ा मजा आया।

वह एक और चूहे को ले आया। फिर एक और चूा। फिर एक और। हलवाई की दुकान मोटे-मोटे चूहों से भर गई।

चूहे हलवाई को बहुत तंग करते। उसकी मिठाई खा जाते और उसके कपड़े कुतर देते।

हलवाई चूहों से बहुत दुखी था। इसलिए, एक दिन हलवाई चूहों को पकड़ने के लिए एक बिल्ली लेकर आया। एक बड़ी-सी बिल्ली। मोटी बिल्ली। काली बिल्ली।

डरावनी बिल्ली।

बिल्ली को देखकर चूहे डर गए। वे छिप छिपकर बिल्ली को देखने लगे। एक चूहे ने कहा, "इसकी आँखें कितनी लाल हैं!"

दूसरा बोला, "इसकी मूँछे कितनी बड़ी-बड़ी हैं!" ..

तीसरा घबराकर बोला, "इसकी पूँछ तो देखो! कितनी मोटी है!"

सबसे छोटा चूहा बिल्ली को बड़े गौर से देख रहा था। वह बोला, "बाप रे! इसके दाँत कितने पैने हैं! कैसे पंजे दबा-दबाकर चल रही है! मुझे तो बहुत डर लग रहा है।"

बिल्ली के डर से चूहे बाहर नहीं निकलते थे। उन्हें खाने को भी कुछ नहीं मिलता था। चूहे रोज भूखे रह जाते थे।

एक दिन सब चूहों ने मिलकर सलाह की। जब बिल्ली सो रही होगी, तब उसके गले में एक घंटी बाँध देंगे।

एक चूहे ने बिल्ली के गले में घंटी बाँध दी।

अब, जब बिल्ली चलती तब उसके गले की घंटी टन-टन बजती।

टन-टन की आवाज सुनकर सारे चूहे भाग जाते थे। इसलिए, बिल्ली चूहों को नहीं पकड़ पाती थी।

अब चूहे बहुत खुश थे। वे रोज मिठाई खाते और बिल्ली भूखी रह जाती।

1. बोलकर उत्तर दो। (Answer orally.)

क. चूहा मिठाई की दुकान में क्यों आया था?

उत्तर - चूहा मिठाई की दुकान में मिठाई खाने आया था।

ख. चूहे हलवाई को कैसे तंग करते थे ?

उत्तर - चूहे हलवाई की मिठाई खा जाते थे और उसके कपड़े कुतर देते थे।

ग. चूहे बाहर क्यों नहीं निकलते थे ?

उत्तर - . बिल्ली के डर से चूहे बाहर नहीं निकलते थे।

घ. बिल्ली चूहों को क्यों नहीं पकड़ पाती थी ?

उत्तर - . बिल्ली के गले में बँधी घंटी की टन टन की आवाज सुनकर सारे चूहे भाग जाते थे। इसलिए, बिल्ली चूहों को नहीं पकड़ पाती थी।


3. सही विकल्प पर लगाओ।

क. हलवाई की दुकान किससे भर गई?

बिल्लियों से

चूहों से ✔️

मिठाइयों से

ख. चूहे हलवाई के कपड़ों का क्या करते थे?

खा लेते थे

कुतर देते थे ✔️

छिपा देते थे



 5. उत्तर लिखो(Amwer these)

क. हलवाई बिल्ली क्यों लेकर आया था?

उत्तर - हलवाई बिल्ली चूहों को पकड़ने के लिए लेकर आया था।

ख. चूहे किसको देखकर डर गए थे?

उत्तर - चूहे बिल्ली को देखकर डर गए थे।

ग. एक चूहे ने बिल्ली के गले में क्या बाँध दी थी?

उत्तर - एक चूहे ने बिल्ली के गले में घंटी बाँध दी थी।

घ. बिल्ली चूहों को क्यों नहीं पकड़ पाती थी?

उत्तर - जब बिल्ली चलती थी, घंटी टन टन बजती। टन टन की आवाज सुनकर सारे चूहे भाग जाते थे। इसलिए, बिल्ली चूहों को नहीं पकड़ पाती थी।

6. दिए गए शब्दों को सही स्थानों पर लिखो।

बिंदु () तंग, रंग, घंटी

चंद्रबिंदु (*) आँखें, मूँछें, मुँह



SHARE

Milan Tomic

Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें