पाठ योजना (Lesson Plan)
विषय : हिंदी
कक्षा : 7वीं
पाठ्यपुस्तक : मल्हार (NCERT)
अध्याय : माँ, कह एक कहानी
कवि : मैथिलीशरण गुप्त
हैलो दोस्तों, हिंदी की आशा चैनल में आपका स्वागत है।
आज हम पाठ- 1 माँ, कह एक कहानी का लेसन प्लान आपसे साझा करने जा रहे हैं।
पाठ का सार -
यह कविता माँ (यशोधरा) और बेटे (राहुल) के बीच संवाद के रूप में रची गई है। राहुल माँ से जिद करता है कि वह उसे एक कहानी सुनाएँ। माँ एक सुंदर उपवन का दृश्य दिखाते हुए कहानी सुनाती हैं, जहाँ एक घायल हंस गिरता है। राहुल के तात (पिता) उस हंस की रक्षा करते हैं, जबकि शिकारी उसे अपना बताता है। विवाद न्यायालय तक पहुँचता है। माँ राहुल से पूछती हैं कि न्याय किसका पक्ष लेगा। राहुल निर्भय होकर कहता है कि न्याय हमेशा दया और रक्षा करने वाले का पक्ष लेता है। माँ उसके उत्तर से प्रसन्न होती हैं।
यह कविता दया, करुणा, और न्याय जैसे उच्च मानवीय मूल्यों को सरल और संवादात्मक शैली में प्रस्तुत करती है।
I. पाठ के उद्देश्य (Learning Objectives):
छात्र कविता का आशय और संदेश समझ सकें। छात्र संवाद शैली में रचित कविता का सौंदर्य ग्रहण कर सकें। छात्रों में दया, करुणा, न्याय और नैतिक मूल्यों का विकास हो। छात्र कविता का सप्रसंग व्याख्या, भावार्थ और शब्दार्थ स्पष्ट कर सकें। छात्र अपनी बात स्वतंत्र रूप से अभिव्यक्त कर सकें।
II. आवश्यक सामग्री (Teaching Aids):
पाठ्यपुस्तक कवि की जीवनी का चार्ट PPT/फ्लैश कार्ड्स (मुख्य शब्दार्थ और भाव) कविता का दृश्य-चित्रण (अगर संभव हो) न्याय और करुणा से जुड़े प्रेरक उदाहरण
III. पूर्वज्ञान (Previous Knowledge Testing):
छात्रों से प्रश्न पूछे जाएँगे: क्या आपने कभी अपनी माँ या दादी से कहानी सुनी है? क्या आपको न्याय और दया का कोई उदाहरण याद है?
IV. परिचय (Introduction):
बच्चों से चर्चा करते हुए कविता का माहौल बनाया जाएगा। कवि मैथिलीशरण गुप्त का संक्षिप्त परिचय कराया जाएगा। कविता का संदर्भ बताया जाएगा कि यह यशोधरा और राहुल के संवाद पर आधारित है।
V. पाठ प्रस्तुति (Presentation):
चरण | शिक्षक की क्रिया | छात्रों की अपेक्षित प्रतिक्रिया |
---|---|---|
1. कविता वाचन | शिक्षक कविता का स्पष्ट उच्चारण करते हुए वाचन करेंगे। | छात्र ध्यानपूर्वक सुनेंगे। |
2. पंक्ति-पंक्ति समझाना | कविता को छोटे-छोटे खंडों में पढ़कर अर्थ और भाव समझाएंगे। | छात्र अर्थ और भाव को समझेंगे। |
3. संवाद शैली पर ध्यान | संवाद शैली में कैसे प्रश्नोत्तर चल रहा है, यह बताएंगे। | छात्र संवाद शैली को पहचानेंगे। |
4. मूल्य शिक्षा | दया और न्याय के महत्व पर चर्चा करेंगे। | छात्र अपने विचार साझा करेंगे। |
VI. पाठ के मुख्य बिंदु (Key Points):
माँ और बच्चे का स्नेहपूर्ण संवाद। प्राकृतिक सौंदर्य का चित्रण। घायल हंस की करुण कथा। दया और न्याय का संदेश। संवाद शैली की सुंदरता। VII. शब्दार्थ (Word Meanings):
VIII. मूल्यांकन प्रश्न (Evaluation Questions):
(कक्षा में मौखिक या लिखित रूप से पूछे जाएंगे)
माँ ने किस प्रकार की कहानी सुनाई? घायल हंस के साथ क्या हुआ? न्यायालय में कौन जीता और क्यों? कविता किस शैली में लिखी गई है? कविता से हमें कौन-से नैतिक गुण सीखने को मिलते हैं?
IX. गृहकार्य (Homework):
कविता का सप्रसंग व्याख्या लिखें। 'दया और न्याय' पर 5 पंक्तियों में अपने विचार लिखें। कविता के किसी एक संवाद को संवादात्मक अभिनय के रूप में तैयार करें। (Activity)
विशेष गतिविधि (Special Activity):
'न्याय का मेला' — कक्षा में दो पक्ष बनाएँ और एक छोटा-सा न्यायालय खेलें जहाँ बच्चे किसी विवाद का न्याय करें। इससे बच्चों में तर्कशक्ति और नैतिक समझ का विकास होगा।
माँ, कह एक कहानी |
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें