गणतंत्र दिवस पर 10 पंक्तियाँ

10 LINES ON REPUBLIC DAY IN HINDI - गणतंत्र दिवस पर 10 पंक्तियाँ 

आज हम गणतंत्र दिवस  पर 10 पंक्तियों का निबंध साझा कर रहे हैं यह लेख छात्रों की मदद कर सकता है जो हिंदी में गणतंत्र दिवस  के बारे में जानकारी की तलाश में है यह निबंध बहुत ही सरल और याद रखने में आसान है इस निबंध का स्तर मध्यम है इसलिए कोई भी छात्र इस विषय पर लिख सकता है। यह लेख आमतौर पर कक्षा 1 से कक्षा 12 के लिए उपयोगी है।

गणतंत्र दिवस

* गणतंत्र दिवस भारत का एक राष्ट्रीय पर्व है जो प्रतिवर्ष 26 जनवरी को मनाया जाता है।

* एक स्वतंत्र गणराज्य बनने के लिए संविधान को 26 नवंबर 1949 को भारतीय संविधान सभा द्वारा अपनाया गया।

* भारत के आजाद होने जाने के बाद संविधान सभा की घोषणा हुई और उसने अपना कार्य 9 दिसंबर 1947 से आरंभ कर दिया।

* भारत का संविधान 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा में पारित किया गया लेकिन 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान सभी भारत वासियों के लिए लागू किया गया।

* भारत का संविधान विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान है। संविधान का मूल अर्थ है सभी नागरिकों के लिए नियम कानून। जिसका पालन हम सभी को करना चाहिए।

* संविधान निर्माण में कुल 22 समितियाँ थी जिसमें प्रारूप समिति सबसे प्रमुख एवं महत्वपूर्ण समिति थी।

* प्रारूप समिति ने और उसमें विशेष रूप से डॉक्टर अंबेडकर जी ने 2 वर्ष 11 माह 18 दिन में भारतीय संविधान का निर्माण किया।

* 26 जनवरी के दिन दिल्ली में इंडिया गेट से राष्ट्रपति भवन तक परेड निकाली जाती है। 

* इस परेड में भारत की थल सेना, वायु सेना और नौसेना भाग लेती हैं वह अपने तरीके से गणतंत्र दिवस की शोभा बढ़ाते हैं। 

* इस अवसर पर भारत के राष्ट्रपति लाल किले से देश को संबोधित करते हैं। राष्ट्रपति द्वारा तिरंगा झंडा फहराने के उपरांत राष्ट्रगान गाया जाता है। 

* यह राष्ट्रीय पर्व हमें देश की एकता और गौरव को बनाए रखने की प्रेरणा देता है।

जनवरी महीने के इन महत्त्वपूर्ण दिनों को भी जानिए -
  दिनांक                      दिवस 
ज्योतिष परामर्श हेतु संपर्क करें - 7982896897 

GRAMMAR

POEM

10 LINES

MOTIVATIONAL

GK

मात्राएँ शब्द और वाक्य 

 मन के भाव 

विश्व पर्यावरण दिवस 

 हेलेन केलर के प्रेरक उद्धरण 

 आम 

 अपठित गद्यांश

 पुराना ख़त 

 मेरा जन्मदिन


 Quotes by Dr A. P. J. Abdul Kalam

भारत में प्रथम महिला

 अनुच्छेद लेखन 

 वह सैनिक है 

 मेरा परिवार

 स्वामी विवेकानंद के विचार

  भारत के प्रमुख राष्ट्रीय उद्यान

 उपसर्ग 

 घुंघरू 

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

  गौतम बुद्ध के 21 अनमोल विचार

 भारत की प्रमुख नदियों की जानकारी





SHARE

Milan Tomic

Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें