कक्षा 8 हिंदी – पाठ 6: एक टोकरी भर मिट्टी | 20 महत्वपूर्ण MCQs (बहुविकल्पीय प्रश्न)

विषय : हिंदी
कक्षा : 8
पाठ्यपुस्तक : मल्हार (NCERT)
पाठ- 6 एक टोकरी भर मिट्टी MCQs (बहुविकल्पीय प्रश्न)

क्या आप कक्षा 8 के हिंदी पाठ “एक टोकरी भर मिट्टी" की तैयारी कर रहे हैं?
तो यह पोस्ट आपके लिए है!

यहाँ पर दिए गए हैं 20 महत्वपूर्ण बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) जो न केवल आपकी परीक्षा की तैयारी को आसान बनाएँगे, बल्कि पाठ की समझ को भी मज़बूत करेंगे।

यह प्रश्न इस प्रकार बनाए गए हैं कि वे:

  • पाठ के मुख्य बिंदुओं को कवर करें

  • सरल भाषा में हों

  • परीक्षा के लिए विशेष रूप से उपयुक्त हों

नीचे दिए गए प्रश्नों को हल करके आप स्वयं का मूल्यांकन भी कर सकते हैं।

पाठ- 6 एक टोकरी भर मिट्टी MCQS

प्रश्न 1) वृद्धा की झोंपड़ी कहाँ थी?

क) नदी के किनारे

ख) मंदिर के पास

ग) जमींदार के महल के पास

घ) जंगल में

उत्तर: ग)

प्रश्न 2) जमींदार वृद्धा से क्या चाहता था?

क) किराया

ख) मदद

ग)  खाना

घ) झोंपड़ी हटवाना

उत्तर: घ)

प्रश्न 3) वृद्धा के परिवार में कौन-कौन था?

क) पति और बेटा

ख) बहू और पोती

ग) केवल पोती

घ) उपर्युक्त सभी

उत्तर: घ)

प्रश्न 4) जमींदार ने झोंपड़ी पर कैसे कब्जा किया?

क) पुलिस से

ख) गुंडों से

ग) वकीलों के ज़रिए अदालत से

घ) खुद जबरदस्ती से

उत्तर: ग)

प्रश्न 5) वृद्धा को झोंपड़ी से क्यों लगाव था?

क) वहीं उसका बचपन बीता था

ख) वहाँ उसका परिवार बसा था

ग) वह स्थान सुंदर था

घ) वहाँ खेती होती थी

उत्तर: ख)

प्रश्न 6) वृद्धा झोंपड़ी में क्या लेने आई थी?

क) एक टोकरी मिट्टी

ख) एक टोकरी बर्तन

ग) एक टोकरी कपड़े 

घ) एक टोकरी लकड़ी

उत्तर: क)

प्रश्न 7) वृद्धा की पोती खाना क्यों नहीं खा रही थी?

क) बीमार थी

ख) डरी हुई थी

ग) घर छूटने का दुख था

घ) जिद कर रही थी

उत्तर: ग)

प्रश्न 8) वृद्धा मिट्टी क्यों ले जाना चाहती थी?

क) खेत में डालने के लिए

ख) चूल्हा बनाने के लिए

ग) मकान बनाने के लिए

घ) बेचने के लिए

उत्तर: ख)

प्रश्न 9) वृद्धा ने जमींदार से क्या अनुरोध किया?

क) झोंपड़ी वापस दे दें

ख) खाना दे दें

ग) पोती को अपनाएं

घ) मिट्टी की टोकरी को हाथ लगा दें


उत्तर: घ)

प्रश्न 10) जमींदार ने टोकरी क्यों नहीं उठा पाया?

क) उसमें भारी सामान था

ख) उसमें भावनात्मक बोझ था

ग) वह बीमार था

घ) मिट्टी गीली थी

उत्तर: ख)

प्रश्न 11) वृद्धा का व्यवहार कैसा था?

क) विनम्र

ख) अहंकारी

ग) क्रोधित

घ) लालची

उत्तर: क)

प्रश्न 12) कहानी में "टोकरी" किसका प्रतीक है?

क) मिट्टी का

ख) घर का

ग) भोजन का

घ) बोझ और भावनात्मक जुड़ाव का


उत्तर: घ)

प्रश्न 13) जमींदार को पश्चाताप कब हुआ?

क) जब अदालत में हार गया

ख) जब वृद्धा ने टोकरी उठाने को कहा

ग) जब पोती रोई

घ) जब नौकरों ने मना किया

उत्तर: ख)

प्रश्न 14) कहानी का मुख्य संदेश क्या है?

क) सच्चाई और करुणा सबसे बड़ी शक्ति हैं

ख) धन से सब कुछ खरीद सकते हैं

ग) अदालत का निर्णय अंतिम होता है

घ) वृद्ध लोग ज़िद्दी होते हैं

उत्तर: क)

प्रश्न 15) इस कहानी के लेखक कौन हैं?

क) मुंशी प्रेमचंद

ख) बाल गंगाधर तिलक

ग) माधवराव सप्रे

घ) विष्णु प्रभाकर

उत्तर: ग)

प्रश्न 16) माधवराव सप्रे की मातृभाषा क्या थी?

क) हिंदी

ख) बंगाली

ग) गुजराती

घ) मराठी

उत्तर: घ)

प्रश्न 17) वृद्धा की झोंपड़ी के साथ क्या जुड़ा था?

क) उसका व्यापार

ख) उसकी भावनाएँ और यादें

ग) उसकी पढ़ाई

घ) उसकी दुकान

उत्तर: ख)

प्रश्न 18) जमींदार ने झोंपड़ी कब वापस दी?

क) पश्चाताप के बाद

ख) अदालत के आदेश से

ग) वृद्धा के डर से

घ) पोती के कहने पर

उत्तर: क)

प्रश्न 19) कहानी किस शैली में लिखी गई है?

क) हास्य

ख) ऐतिहासिक

ग) सामाजिक

घ) आत्मकथात्मक

उत्तर: ग)

प्रश्न 20) “एक टोकरी भर मिट्टी” कहानी किस काल की शुरुआत मानी जाती है?

क) आधुनिक हिंदी कहानी का

ख) संस्कृत साहित्य का

ग) लोककथा का

घ) धार्मिक साहित्य का

उत्तर: क)

SHARE

Milan Tomic

Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें