कक्षा 6 खुलते पंख हिंदी पाठमाला पाठ - 7

कक्षा 6 खुलते पंख हिंदी पाठमाला (पी. पी. पब्लिकेशन)

पाठ - 6 खेल दिवस प्रश्न/उत्तर

 मौखिक

1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-

क. तोमोए में खेल दिवस तीन नवंबर को क्यों मनाया जाता था?

उत्तर- क्योंकि पतझड़ में केवल यही दिन था जब सबसे कम वर्षा हुई थी। हेडमास्टर जी ने काफी छानबीन के बाद यह दिन तय किया था।

ख. तोमोए का खेल दिवस अनूठा क्यों था?

उत्तर- क्योंकि उस दिन यहाँ कुछ अनूठे खेलों का आयोजन होता था। इन खेलों को स्कूल के हेडमास्टर ने ईज़ाद किया था।

ग. कार्प-मछली दौड़ क्या थी?

उत्तर- कार्प-मछली दौड़ में बड़ी बेलनाकर कपड़े की बनी मछली पताका एक बड़े डंडे से बाँधकर मैदान के बीच लटका दी जाती थी। इशारा पाते ही बच्चों को उस ओर दौड़ना पड़ता था और सिर की ओर से घुसकर पूँछ की ओर से निकलना पड़ता था।

घ. यासुकी-चान रस्साकशी में हिस्सा क्यों नहीं लेता था?

उत्तर- यासुकी-चान रस्साकशी में हिस्सा इसलिए नहीं लेता था क्योंकि वह विकलांग था।

लिखित

1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए- 

क. तोमोए की रिले दौड़ अलग तरह की कैसे थी?

उत्तर- तोमोए की रिले दौड़ अलग तरह की थी। इसमें पूरा विद्यालय भाग लेता था। किसी को भी ज़्यादा दूर तक दौड़ना नहीं पड़ता था। सभागार तक पहुँचने वाली अर्धचंद्राकार सीढ़ियों के ही ऊपर -नीचे चढ़ना उतरना पड़ता था।

ख तोत्तोचान ब्लूमर क्यों पहनना चाहती थी?

उत्तर- क्योंकि उसमें जाँघों की तनती और हिलती माँसपेशियों साफ दिखाई देती थी।

ग जिस पहले खेल दिवस में तोत्तोचान ने हिस्सा लिया उस दिन की खास घटना क्या थी? 

उत्तर-जिस पहले खेल दिवस में तोत्तोचान ने हिस्सा लिया उस दिन एक नन्हे नन्हे हाथ पैर और छोटे कद वाले ताकाहाशी ने सभी दौड प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया था।

घ. तोमोए के खेल दिवस पर मिलने वाले इनाम दूसरे स्कूलों में मिलने वाले इनामों से किस प्रकार भिन्न थे?

उत्तर- जहाँ दूसरे विद्यालयों में खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं को कप, मेडल आदि दिए जाते थे वहीं तोमोए खेल दिवस पर मूली, कंद, पत्तागोभी, प्याज आदि सब्जियाँ छात्रों को पुरस्कार में दी जाती थी। 

ङ. इनाम में सब्जियाँ पाकर बच्चे खुश क्यों न थे? 

उत्तर- इनामस्वरूप सब्जियों को पाकर बच्चे खुश नहीं होते थे क्योंकि इसे हाथ में लेकर घर जाने में वे शर्माया करते थे। इसलिए बच्चे खुश नहीं थे।

2. सोचिए और लिखिए- 

क. बच्चों को सब्ज़ियाँ उठाने में झिझक क्यों हो रही होगी? 

उत्तर-बच्चों को सब्जियों उठाने में झिझक हो रही होगी क्योंकि विद्यालय से घर जाते समय सब्ज़ी लेकर जाना अटपटा सा लगता होगा। 

ख. हेडमास्टर इनाम के तौर पर सब्ज़ियों क्यों देते होंगे?

उत्तर-ये बच्चों को इनामस्वरूप सब्जियाँ इसलिए देते होंगे ताकि बच्चों के अंदर सब्जियों खाने की आदत पड़े। उन्हें यह भी अपने आप पर गर्व हो कि उनके घर पर उन्हीं के द्वारा लाई गई सब्ज़ी बन रही है। 

ग. "वाह, तो बात तुम्हारी समझ में आ ही गई।" बच्चों को कौन-सी बात समझ में आ गई होगी?

उत्तर- बच्चों को सब्जियों के महत्त्व की बात समझ में आ गई होगी। 

3. यह गद्यांश पाठ में से पढ़कर प्रश्नों के उत्तर के सही विकल्प के सामने (/) लगाइए -

क. 'उस दिन किसकी ओर संकेत करता है?

उत्तर- खेल दिवस

ख. 'उस दिन की खास बात क्या थी?

उत्तर- उस दिन तोमोए  में कभी बरसात नहीं हुई।

ग. तोमोए का खेल दिवस अनूठा क्यों था?

उत्तर- वहाँ होनेवाले अधिकांश खेल दौड़ दूसरे स्कूलों से भिन्न थे।

घ. अनूठी शब्द का क्या अर्थ है?

उत्तर-सुंदर / विचित्र



SHARE

Milan Tomic

Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें