कक्षा 6 खुलते पंख हिंदी पाठमाला पाठ -5 चिड़िया और चुरुंगुन

कक्षा 6 खुलते पंख हिंदी पाठमाला (पी. पी. पब्लिकेशन)

पाठ - 5 चिड़िया और चुरुंगुन प्रश्न/उत्तर

मौखिक

1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-

क. चिड़िया के बच्चे ने घोसले से बाहर निकलकर क्या देखा और सुना?

उत्तर- चिड़िया के बच्चे ने घोसले से बाहर निकलकर डालियाँ और पत्ते देखे और पत्तों को आपस में हिलमिलाकर बातें करते सुना।

ख. चुरुंगुन माँ से बार- बार क्या पूछता है?

उत्तर- चुरुंगुन माँ से बार-बार पूछता है कि माँ क्या मुझको उड़ना आ गया है? 

ग. किन-किन स्थितियों में चुरुंगन को लगता है कि उसे उड़ना आ गया है?

उत्तर- निम्नलिखित स्थितियों में चुरुंगुन को लगता है कि उसे उड़ना आ गया है।

* घोंसलों से बाहर निकलकर तथा पत्तों एवं डालियों को देखकर।  

* एक डाली से दूसरी डाली पर उछल-कूद करते हुए कलियों, फूलों, पेड़ की फुनगियों और जड़ को देखकर। 

* कच्चे पक्के फलों को पहचानकर और खाकर।

* एक पेड से दूसरे पेड़ पर जाकर और दाना चुनकर।

* आकाश से ऊँचा उड़ने की आवाज सुनकर।

घ. चुरुंगन के साथी उसकी बाट क्यों देखते होंगे?

उत्तर- चुरुंगुन के साथी साथ में खाना खाने और गीत गाने के लिए उसकी बाट देखते होंगे।

लिखित

1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए-

क. 'नहीं. चुरुंगुन तू भरमाया' चुरुंगुन की माँ बार-बार ऐसा क्यों कहती है? 

उत्तर- क्योंकि चुरुंगुन को वास्तव में अभी उड़ना नहीं आया था। इसलिए माँ उससे ऐसा कहती है।

ख. 'आज सुफल हैं तेरे डैने आज सुफल है तेरी काया' माँ ने ऐसा कब कहा ?

उत्तर- जब चुरुंगुन को अच्छी तरह उड़ना आ गया। 

ग. आशय स्पष्ट कीजिए -

उत्तर- 'उड़ना सीख जाने पर चुरुंगुन को ऐसा लग रहा था कि मानो यह आकारा उससे ऊँचा और ऊँचा उड़ने को कह रहा है।  

2. कविता का मूल भाव अपने शब्दों में लिखिए।

उत्तर-शिशु अपनी छोटी-छोटी सफलताओं पर खुश होते हैं। माँ इनके द्वारा उन्हें जीवन को वास्तविक सफलताऔर सार्थकता की ओर प्रेरित करती है। कवि हरिवंशराय बच्चन जी ने इस कविता में चिड़िया के बच्चे के क्रमिक विकास को अत्यंत ही मनोरम तथा सुंदरतापूर्वक दर्शाया है। इस प्रकार कवि ने जीवन की सफलता एवं सार्थकता का महत्त्व निरंतर उन्नति की ओर अग्रसर होने में है।

3. कविता में से निम्नलिखित पद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर के सही विकल्प के सामने (/) लगाइए

क. 'मैं' शब्द किसके लिए प्रयुक्त हुआ है?

उत्तर- चुरुंगुन

ख. चुरुंगुन को 'उड़ता जा उड़ता जा' कौन कहता है?

उत्तर-मन या हृदय। 

ग. माँ ने यह क्यों कहा?

'आज सुफल हैं तेरे डैने'

उत्तर- चुरुंगुन के मन में ऊँचे आकाश में उड़ने की इच्छा जाग गई है। 

घ. कौन-सा शब्द 'काया' शब्द का पर्यायवाची नहीं है?

उत्तर-  रूप 










SHARE

Milan Tomic

Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें