कक्षा 7 मल्हार पाठ 1 माँ, कह एक कहानी पाठ योजना | Full Lesson Plan
यदि आप कक्षा 7 हिंदी मल्हार पुस्तक के अध्याय “माँ, कह एक कहानी” की एक प्रभावशाली और गतिविधि-आधारित पाठ योजना खोज रहे हैं, तो यह पोस्ट आपके लिए बेहद उपयोगी है। इस Lesson Plan में Learning Outcomes, Pedagogy Strategies, Art Integration, Assessment, Homework, Creative Assignments और जीवन कौशल आधारित गतिविधियाँ सरल एवं व्यवस्थित रूप में दी गई हैं।
माँ, कह एक कहानी पाठ योजना
1. अधिगम परिणाम
(Learning Outcomes)
विद्यार्थी—
·
कविता का भावार्थ समझ सकेंगे।
·
संवाद शैली की विशेषता पहचान सकेंगे।
·
दया, करुणा और न्याय जैसे मूल्यों को समझ सकेंगे।
·
कविता के मुख्य घटनाक्रम का वर्णन कर सकेंगे।
·
प्रश्नों के उत्तर अपने शब्दों में दे सकेंगे।
·
सप्रसंग व्याख्या एवं सारांश लिख सकेंगे।
2. आवश्यक
सामग्री (Material Required)
·
हिंदी पाठ्यपुस्तक “मल्हार”
·
ब्लैकबोर्ड / स्मार्ट बोर्ड
·
चार्ट पेपर
·
माइंड मैप
·
कवि परिचय चित्र
·
रंगीन स्केच पेन
·
वीडियो / ऑडियो पाठ
·
फ्लैश कार्ड्स
3. कार्यविधि
/ पद्धति (Methodology)
·
वाचन पद्धति
·
व्याख्या पद्धति
·
प्रश्नोत्तर पद्धति
·
संवादात्मक पद्धति
·
समूह कार्य
·
अनुभवात्मक अधिगम
4. शिक्षण
रणनीतियाँ (Pedagogy Strategies)
·
सोचो–जोड़ी बनाओ–साझा करो
(Think-Pair-Share)
प्रश्न — “यदि आपको घायल पक्षी मिले तो आप क्या करेंगे?”
विद्यार्थी पहले स्वयं सोचेंगे, फिर साथी से चर्चा करके पूरी कक्षा में उत्तर साझा
करेंगे।
·
सहयोगात्मक अधिगम
(Collaborative Learning)
गतिविधि — विद्यार्थियों को समूहों में बाँटकर कविता का माइंड मैप तैयार करवाया जाएगा।
·
भूमिका अभिनय (Role Play)
गतिविधि — विद्यार्थी राहुल, माँ और शिकारी की भूमिका निभाकर संवाद प्रस्तुत करेंगे।
·
मंथन विधि (Brainstorming)
प्रश्न — “न्याय किसका पक्ष लेना चाहिए — रक्षक का या भक्षक का?”
विद्यार्थी अपने विचार खुलकर बताएँगे।
·
कला समेकित अधिगम (Art
Integrated Learning)
गतिविधि — विद्यार्थी घायल हंस का चित्र और कविता का अवधारणा मानचित्र बनाएँगे।
·
चर्चा पद्धति (Discussion
Method)
चर्चा — “दया और करुणा हमारे जीवन में क्यों आवश्यक हैं?”
शिक्षक विद्यार्थियों के साथ विचार-विमर्श करेंगे।
5. वार्म-अप
गतिविधि (Warm-up Activity)
शिक्षक विद्यार्थियों
से प्रश्न पूछेंगे—
·
क्या आपको कहानी सुनना पसंद है?
·
आपकी दादी / माँ आपको कैसी कहानियाँ सुनाती हैं?
·
यदि कोई घायल पक्षी मिले तो आप क्या करेंगे?
·
विद्यार्थी अपने अनुभव साझा करेंगे।
6. पाठ का
संक्षिप्त विवरण (Lesson Overview)
यह कविता माँ
यशोधरा और पुत्र राहुल के बीच संवाद पर आधारित है। माँ राहुल को एक घायल हंस की कहानी
सुनाती हैं। हंस को शिकारी ने घायल किया था, परंतु राहुल के पिता ने उसकी रक्षा की।
अंत में न्याय दया और करुणा के पक्ष में होता है। कविता हमें दया, न्याय और सत्य का
संदेश देती है।
7. शिक्षक
की गतिविधि (Teacher Activity)
·
कवि का परिचय देंगे।
·
कविता का आदर्श वाचन करेंगे।
·
कठिन शब्दों का अर्थ समझाएँगे।
·
भावार्थ स्पष्ट करेंगे।
·
संवाद शैली की विशेषता बताएँगे।
·
नैतिक मूल्यों पर चर्चा कराएँगे।
·
माइंड मैप द्वारा पुनरावृत्ति करवाएँगे।
8. विद्यार्थियों
की गतिविधि (Pupils Activity)
·
कविता का सामूहिक वाचन करेंगे।
·
प्रश्नों के उत्तर देंगे।
·
कठिन शब्द लिखेंगे।
·
समूह में चर्चा करेंगे।
·
संवाद अभिनय प्रस्तुत करेंगे।
·
माइंड मैप तैयार करेंगे।
9. अनुभवात्मक
अधिगम (समूह गतिविधि / प्रायोगिक कार्य)
समूह गतिविधि
:
कक्षा को दो समूहों
में बाँटा जाएगा—
समूह 1 : “रक्षक”
समूह 2 : “शिकारी”
दोनों समूह अपने
पक्ष में तर्क देंगे।
विद्यार्थी “न्यायालय” गतिविधि द्वारा निर्णय करेंगे कि न्याय किसका पक्ष लेता है।
10. अंतर्विषयी
संबंध (कला समावेशन / जीवन कौशल मूल्यों का समावेश)
कला समावेशन
:
·
कविता का माइंड मैप बनाना
·
घायल हंस का चित्र बनाना
·
संवाद अभिनय
जीवन कौशल :
·
सहानुभूति
·
निर्णय क्षमता
·
नैतिक मूल्य
·
दया एवं करुणा
अंतर्विषयी संबंध
:
·
EVS (पर्यावरण अध्ययन) : विद्यार्थियों को पक्षियों की सुरक्षा, जीवों के प्रति संवेदनशीलता और पर्यावरण
संरक्षण का महत्व समझाया जाएगा।
·
Moral Education (नैतिक शिक्षा) : कविता के माध्यम से दया, करुणा, न्याय और कमजोर की सहायता करने जैसे नैतिक
मूल्यों का विकास किया जाएगा।
·
Art (कला शिक्षा) : विद्यार्थी घायल हंस, उपवन दृश्य तथा कविता का माइंड मैप बनाकर अपनी रचनात्मक
अभिव्यक्ति प्रस्तुत करेंगे।
11. संसाधन
(वीडियो / अन्य स्रोत)
·
YouTube कविता वाचन वीडियो
·
NCERT ई-पाठशाला
·
PPT प्रस्तुति
·
माइंड मैप चार्ट
12. मूल्यांकन
(Assessment Tools for Measuring Learning Outcomes)
मौखिक प्रश्न
:
·
राहुल किससे कहानी सुनने की जिद करता है?
·
घायल हंस की रक्षा किसने की?
·
कविता हमें क्या शिक्षा देती है?
लिखित कार्य
:
·
शब्दार्थ
·
प्रश्नोत्तर
·
सारांश लेखन
गतिविधि आधारित
मूल्यांकन :
·
भूमिका अभिनय
·
माइंड मैप निर्माण
13. गृहकार्य (Homework)
·
कविता का सारांश अपने शब्दों में
लिखिए।
·
कविता से मिलने वाली दो शिक्षाएँ
लिखिए।
·
“यदि मुझे घायल पक्षी मिले तो मैं
क्या करूँगा/करूँगी?” विषय पर 5 पंक्तियाँ लिखिए।
14. असाइनमेंट (Creative Assignment)
·
“दया सबसे बड़ा गुण है” विषय पर
पोस्टर बनाइए।
·
माँ और राहुल के बीच नया संवाद तैयार
करके अभिनय कीजिए।
·
कविता का रंगीन माइंड मैप / अवधारणा
मानचित्र बनाइए।
·
घायल हंस और उपवन का चित्र बनाकर
उसका वर्णन लिखिए।
15. प्रतिपुष्टि
एवं सुधारात्मक कार्य
(Feedback
& Remedial)
·
कमजोर विद्यार्थियों को सरल भाषा में भावार्थ समझाया जाएगा।
·
कठिन शब्दों का अतिरिक्त अभ्यास कराया जाएगा।
·
पुनः वाचन गतिविधि करवाई जाएगी।
·
व्यक्तिगत सहायता प्रदान की जाएगी।
16. चिंतन
/ आत्ममूल्यांकन (Reflection)
शिक्षक चिंतन
:
·
क्या सभी विद्यार्थी कविता का भाव समझ पाए?
·
क्या गतिविधियों में विद्यार्थियों की सहभागिता रही?
·
किन विद्यार्थियों को अतिरिक्त सहायता की आवश्यकता है?
विद्यार्थी आत्ममूल्यांकन
:
·
मैंने कविता से क्या सीखा?
·
मुझे कविता का कौन-सा भाग सबसे अच्छा लगा और क्यों?

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें